Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • संभवतः जोड़ने की आवश्यकता आज कम हो गयी है
  • Uncategorised

संभवतः जोड़ने की आवश्यकता आज कम हो गयी है

जब हिन्दी के पक्ष में हिन्दी भाषी भारतीयों से अधिक तत्परता दक्षिण के गैर हिन्दी भाषी लोगों में थी.संभवतः इसकी वजह हिन्दी की वह लोकप्रियता और लोगों को जोडने की क्षमता थी, जो उन दिनों की एक बडी आवश्यकता थी. संभवतः यह आवश्यकता आज कम हो गयी है.
Assignment Desk 14 September, 2019 1 minute read
YASHWANT-SINGH

हिन्दी दिवस पर विशेष

आज हिंदी दिवस को मुझे आजादी पूर्व के भारत की याद आ रही है. जब हिन्दी के पक्ष में हिन्दी भाषी भारतीयों से अधिक तत्परता दक्षिण के गैर हिन्दी भाषी लोगों में थी. संभवतः इसकी वजह हिन्दी की वह लोकप्रियता और लोगों को जोड़ने की क्षमता थी, जो उन दिनों की एक बडी आवश्यकता थी. संभवतः यह आवश्यकता आज कम हो गयी है.

उन दिनों एक विदेशी सत्ता को बेदखल करने के लिए सभी भारतीयों को एक दूसरे से जोड़ना था. आज अपने लोग हैं जिनका लक्ष्य सत्ता पाने के लिए किसी न किसी सवाल पर, चाहे वह मनुष्यता की सबसे बड़ी आवश्यकता भाषा ही क्यों न हो, को तोड़ना है. क्षेत्रीय चेतना को जगाना, सांस्कृतिक पहचान और उसकी सुरक्षा के नाम पर क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को बल देना और येन केन प्रकारेण सत्ता पाना है.

मु. तुगलक जैसे शासक के दिल्ली से दौलताबाद बार बार राज धानी बदलने से भी हिन्दी का फैलाव पश्चिमी और दक्षिणी भारत तक हुआ.अंग्रेज अंग्रेजी का वर्चस्व थोपना चाहते थे, पर उन लोगों को भी हिंदी की ताकत का अंदाजा हो गया और फोर्टविलियम कालेज तथा कुछ दूसरी संस्थाओं की स्थापना करके हिन्दी को आगे बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा. भले इसकी मंशा किसी साजिश का हिस्सा हो.

बंगाल के श्रीरामपुर कालेज में स्थापित लार्ड कैरी की मूर्ति की याद आ रही है जिनके प्रयास से छापाखाना के लिए हिंदी का ‘लेटर’ पहली बार ढाला गया था. ये वो लोग थे जो विदेशी थे, जिनकी नीयत भले अच्छी न रही हो, पर हिन्दी को लाभ मिला. आज हम ऐसे लोगों से घिरे हैं जो देशी हैं, हमारे हैं, इनकी नीयत अच्छी है, पर हिन्दी की दुर्गति हो रही है.

हमारे देश की सारी भाषायें राष्ट्र की हैं.सभी हमारी राष्ट्र भाषायें हैं. अन्य भाषायें माला के फूल की तरह हैं तो हिन्दी उसके धागे की तरह है. हमारी अन्य भाषायें राष्ट्र के शरीर के विभिन्न अंगों की तरह हैं तो हिन्दी उनकी श्वांस की तरह है, जो जीने की आवश्यक शर्त है.

भाषा के नाम पर हिंदी दिवस शायद अपनी तरह का एक मात्र आयोजन है, जो मुझे लगता है, भला कम करता है, दूसरी भाषाओं के मन में ईर्ष्या अधिक पैदा करता है. यह हिंदी को श्वास धर्मी नहीं आयोजन धर्मी अधिक बनाता है.

जिस हिंदी से विदेशी आक्रान्ता हिन्दुस्तान को परास्त करके भी हार गए थे, आज हिन्दी दिवस को उसके लिए हम किसी से गिड़गिड़ाएं नहीं, चिरौरी न करें. कर सकें तो उसे रचनात्मक ऊर्जा दें और उसे अपने दम पर आगे बढ़ने दें. राजनीतिक करने वाले बन्द करें उसको लेकर राजनीति.वह किसी की मोहताज नहीं. वह अपनी समस्याओं का सौहार्द्र पूर्ण समाधान अवश्य निकाल लेगी.

यशवंत सिंह

Tags: भाषा लोकप्रियता सत्ता हिन्दी

Post navigation

Previous: नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर शिशु वर्ग में प्रथम
Next: BHU में स्टूडेंट्स धरना पर, यौन उत्पीड़न के आरोपी की बर्खास्तगी की मांग

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.