Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आरक्षण का दमदार विरोध, लेकिन शान्ति से
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

आरक्षण का दमदार विरोध, लेकिन शान्ति से

युवाओं के तेवर से द्वाबा के राजनीति गलियारे में सनसनी
General Desk 10 April, 2018

विरोध ऐसा कि समर्थक भी फुसफुसाए “विरोध में दम है”

युवाओं के तेवर से द्वाबा के राजनीति गलियारे में सनसनी

बैरिया (बलिया)। विधान सभा क्षेत्र के गैर आरक्षित वर्ग के युवाओं ने आरक्षण के विरोध में मंगलवार को अंगड़ाई ली है. यद्यपि कि तैयारी तो पहले से थी, और पहले से ही युवाओं ने निश्चित कर दिया था कि कोई दुकान बंद नहीं कराई जाएगी. किसी रास्ते को जाम नहीं किया जाएगा. हम पहले अपनी आवाज तो सत्ता के शिखर तक पहुंचा लें. आखिर हमारे पूर्वज प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय ने आजादी का जो बीज वपन किया उसका परिणाण तो आया. हम भी पहल तो करें. यूँ तो राजनीति और आन्दोलन की धरती द्वाबा से आरक्षण के खिलाफ सिंहनाद से शासन प्रशासन सकते में था. वह भी भीतर भीतर इसके विरोधात्मक तैयारी में थे. लेकिन उनके अनुमान के विपरीत हुआ. सब कुछ शान्ति पूर्वक उस अंदाज मे हुआ जैसे तूफान आने के पहले का सन्नाटा. हलचल है तो राजनीतिक गलियारे में. सवाल उठ खड़ा हुआ है कि जिन नौजवानों के कन्धे पर सवार होकर सत्ता के गलियारे तक पहुंच रहे हैं, क्या वह कंधे साथ देंगे?

आरक्षण की मार झेल बेहाल नौजवानों का दल सम्पूर्ण क्रान्ति के महानायक लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गांव उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर कुछ संकल्पों के साथ निकल पड़ा. इस दल में वही युवा चेहरे दिखे जो सपा, भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के सक्रिय सदस्य थे. सवर्ण थे, गैर आरक्षित वर्ग से थे.

जयप्रकाश नगर से आरक्षण विरोधी नारा लगाते युवा कुछ दूर पैदल चल कर बाइक पर सवार हो गए. सैकड़ो बाइक का जुलूस टोला शिवन राय पहुंच कर नुक्कड़ सभा किये, फिर वहां से बाइक जुलूस बैरिया तिराहे पर पहुंच कर द्वाबा के मालवीय स्व ठाकुर मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर सभा किए.

जहां वक्ताओं ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई. जातिगत आधार पर आरक्षण के दुष्परिणामों के बारे मे जनता के समक्ष खुल कर विचार रखे. बैरिया की सभा के दौरान प्रशासन अनहोनी अथवा बवाल की आशंका से थथमा हुआ था. लेकिन शान्तिपूर्ण गुजरा.

उस दौरान उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, तहसीलदार शशिकान्त मणि, कोतवाल गगन राज, थानाध्यक्ष दोकटी काफी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे. यातायात प्रवाह बिना रोक टोक जारी रहा. किसी भी दुकान को बन्द कराने की कोई कोशिश नही की गई. लेकिन युवाओं की चेतावनियां आगे के लिए सवाल छोड़ रही थी.

सभा के अन्तिम दौर में युवाओं ने उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. जिसमें सबके भले के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की गई थी, मौजूदा सिर्फ राजनीति लाभ वाली आरक्षण व्यवस्था का विरोध किया गया था.

जुलूस व सभा में मुख्य रूप से दुर्ग विजय सिंह झलन, रवीन्द्र सिंह गुड्डू, निर्भय सिंह गहलौत, शैलेश सिंह, नितेश सिंह, ब्रजेश सिंह, बब्लू सिंह, बब्लू यादव, इशांत सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह, बब्लू उपाध्याय, रणधीर सिंह, आदित्य सिंह, सुनील सिंह पप्पू, बलराम, ग़ोलू मिश्र, दीपू सिंह, बबलू मिश्र, अमित सिंह सहित सैकड़ों युवक शामिल थे.

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: भक्ति व श्रद्धा से ही ईश प्राप्ति सम्भव- राधेश्याम शास्त्री
Next: उद्घाटन मैच में बिहार की टीम दो विकेट से विजयी

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

You may have missed

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026
Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.