Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

Published by Mriegank SHEKHAR

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • ​चेहल्लुम व चुनाव के दृष्टिगत कस्बों में विशेष सतर्कता
  • जिला जवार

​चेहल्लुम व चुनाव के दृष्टिगत कस्बों में विशेष सतर्कता

सिकंदरपुर व रतसर कस्बे की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
General Desk 9 November, 2017 1 minute read

बलिया। चेहल्लुम त्यौहार व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन कहीं से भी तनिक भी चूक बरतने के मूड में नहीं है. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बलिया शहर, रतसर, रसड़ा, सिकन्दरपुर समेत समस्त कस्बों में पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को निगरानी के लिए लगा दिया है. सिकंदरपुर व रतसर कस्बे की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है. जरूरत से ज्यादा संख्या में फोर्स लगाई गई है. उल्लेखनीय है कि रतसर, सिकन्दरपुर व कोथ में हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है. हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. 

जिलाधिकारी ने समस्त कस्बों में मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि धारा 144 का सख्ती से अनुपालन कराएं. त्योहार हो या कोई जुलूस, कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेगा. ऐसा करते हुए कोई मिला तो उसे पकड़ कर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी
सिकन्दरपुर कस्बे में आधा दर्जन जगहों से ड्रोन कैमरा उड़ाकर घरों की छतों पर नजर दौड़ाई गई और उसकी रिकार्डिंग भी की गई. जहां-जहां संवेदनशील स्थिति की आशंका हुई, उन क्षेत्रों में कैमरे से निगरानी की गई. विशेष रूप से घरों की छतों पर तीसरी नजर दौड़ाई गई.

बच्चों पर निगरानी रखें अभिभावक

जिलाधिकारी ने कस्बों के समस्त अभिभावकों से अपील किया है कि अपने बच्चों-बड़ों पर स्वयं निगरानी रखें. ताकि वे किसी प्रकार की गलत गतिविधियों में शामिल न हो सकें. चेतावनी भी दी है कि अगर किसी ने कहीं भी उपद्रव करने की कोशिश की तो गैंगेस्टर जैसे कड़े कानून के तहत कार्रवाई होगी. उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की खुली छूट पुलिस को दी गई है. जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ को यह भी निर्देश दिया कि कहीं कोई अचार संहिता का उल्लंघन करे तो धारा 188 के अलावा भारतीय दंड विधान के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए.

 

डीएम-एसपी के नेतृत्व में पैदल मार्च

 सिकंदरपुर कस्बे में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में फ़ोर्स ने पैदल मार्च किया. इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. कस्बे के प्रमुख चौराहों रुक कर अधिकारी द्वय ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत भी की. 

चलाया गया सर्च ऑपरेशन

सिकंदरपुर कस्बे में गुरुवार को घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसमें महिला पुलिस के साथ गई फोर्स ने घरों की छतों पर जाकर देखा कि कोई आपत्तिजनक चीज तो छत पर नहीं रखी गई है ? इस दौरान कुछ छतों पर ईंट के छोटे-छोटे टुकड़े मिलने पर पुलिस ने तत्काल उसे नीचे फेंकवाया. साथ ईंट के टुकड़ों को तत्काल वहां से हटवाने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि यह सर्च जारी रहेगा. अन्य जगहों पर भी यह अभियान चलाया जा रहा है.

सिकन्दरपुर कस्बे में आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

सिकंदरपुर (बलिया)। सिकन्दरपुर कस्बे में निकलने वाले चेहल्लुम के जुलूस के मद्देनजर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पूरे कस्बे को आठ सेक्टर में बांट दिया गया है. जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय, अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्य, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खण्ड दिलीप कुमार चतुर्वेदी, उप कृषि निदेशक इन्द्राज यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता रमायन सिंह, श्रम रोजगार उपयुक्त उपेंद्र कुमार पाठक, खण्ड विकास अधिकारी सोहाव कृष्णनंद उपाध्याय को ताजिये के जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. सभी के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी लगाए गए है. गुरुवार को जिकाधिकारी ने कस्बे में पहुँच कर सबसे बात कर जरूरी दिशा निर्देश दिए.

Tags: सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: यूपी कालेज की टीम को हराकर सेवापुरी पहुंची सेमी फाइनल मे 
Next: मन्त्रोंच्चार के बीच हुआ संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला के लिए भूमि पूजन

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.