Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • चुनाव कार्यक्रम में फेर बदल, अब नामांकन 16 फरवरी तक
  • Uncategorised

चुनाव कार्यक्रम में फेर बदल, अब नामांकन 16 फरवरी तक

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम के समय में फेर-बदल किया है. प्रत्‍याशियों की नामांकन की अंतिम तिथि अब 16 फरवरी होगी, जो पहले 18 फरवरी थी.
News Desk 5 January, 2017 1 minute read
GZP_DM

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम के समय में फेर-बदल किया है. प्रत्‍याशियों की नामांकन की अंतिम तिथि अब 16 फरवरी होगी, जो पहले 18 फरवरी थी.

निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 9 फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच 17 फरवरी, नाम वापसी 20 फरवरी होगा. मतदान और मतगणना के समय में कोई फेर-बदल नहीं किया गया है. वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मतदान 8 मार्च को और मतगणना 11 मार्च को होगी. जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि पूरे जिले में आचार संहिता लागू हो गयी है. राजनीतिक दल तथा प्रत्‍याशी पूर्ण रूप से आचार संहिता का पालन करेंगे. वह यह सुनिश्‍चित करेंगे कि वोट मांगने व प्रचार करने में किसी भी धर्म, जाति व संप्रदाय का सहारा न लिया जाय और न ही समाज में घृणा व द्वेष फैलाया जाए. राजनीतिक दल के लोग वोट मांगने में आम आदमी के सुख-सुविधाओं का भी ख्याल रखें कि उनके प्रचार से किसी भी व्‍यक्ति को कोई परेशानी न हो.

उन्‍होने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्‍याशी बिना अनुमति के समाचार पत्र/चैनल, होर्डिंग, पोस्‍टर, वाहन पर झंडा आदि नहीं लगाएगा. आचार संहिता तोड़ने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कठोर कार्रवाई होगी. प्रत्‍याशियों के खर्च के लिए नामांकन के एक दिन पहले बैंक अकाउंट खोल लें. प्रत्‍याशी इसी खाते से पूरे चुनाव भर लेन-देन करेगा. 20 हजार से ऊपर खर्च केवल चेक से ही भुगतान किए जा सकेंगे. प्रत्‍याशी अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में आई कार्ड जारी कर दें. सभा, रोड-शो, वाहन, लाउडस्‍पीकर युक्‍त वाहन आदि के लिए 72 घंटे पहले आरओ के कार्यालय में अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दें.

जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता के तहत कोई भी नया विकास कार्य नहीं होगा, जो कार्य शुरू है वही चलेंगे. उन्‍होने बताया कि निर्वाचन आयोग इस चुनाव में आनलाइन सुविधाओं के लिए कई पोर्टल बनाए हैं, जैसे समाधान पोर्टल पर चुनाव के संबंधित शिकायतें दर्ज होगी और उसका समाधान भी मिलेगा. सुविधा पोर्टल पर प्रत्‍याशियों के लिए हैलिकॉप्‍टर, हेलीपैड, लाउडस्‍पीकर वाहन युक्‍त आदि के लिए अनुमति मिलेगा. ई फाइलिंग के तहत बयान हल्‍फी तथा हर तहसील स्‍तर पर एक काल सेंटर बनेगा. जहां पर अनुमति से संबंधित हर विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

उन्‍होने कहा कि महिलाओं और दिव्‍यांग मतदाताओं की जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. पोस्‍टल-बैलेट की जगह अब ई-पोस्‍टल भेजा जायेगा. कर्मचारियों की ड्यूटी आनलाइन लगायी जायेगी. जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया है कि इस बार जनपद का मतदान परिसर 75 प्रतिशत करने में सहयोग करें. इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित सभी एसडीएम और तहसीलदार तथा राजनीतिक दल सपा से जिलाध्‍यक्ष राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, अरुण श्रीवास्‍तव, भाजपा से भानुप्रताप सिंह, कृष्‍णबिहारी राय, अच्‍छेलाल गुप्‍ता आदि लोग मौजूद रहे.

Tags: विधानसभा

Post navigation

Previous: कोहरे में ट्रेन की चपेट में आई किशोरी की जान गई
Next: लव, सेक्स और धोखा, नरही पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.