Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • अधिसिझुआ में घर में घुस युवक को मारी गोली, धारदार हथियार से भी किया वार
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

अधिसिझुआ में घर में घुस युवक को मारी गोली, धारदार हथियार से भी किया वार

गोली देवी दयाल के कंधे में लगी है. जबकि शरीर में छः जगह धारदार हथियार से मारा गया है.
Central Desk 4 January, 2024 1 minute read
Barged in house and shot man in Adhisijhua,sharp edge weapon attack too
अधिसिझुआ में घर में घुस युवक को मारी गोली, धारदार हथियार से भी किया वार
मामले मे चार नामजद में से पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
घायल की मां ने लूट का लगाया है आरोप
क्षेत्राधिकारी ने बताया लम्बे समय से दोनों परिवारों में चल रही है रंजिश

 

बैरिया (बलिया). स्थानीय तहसील अंतर्गत रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ ग्राम पंचायत के गुमानी के डेरा निवासी देवी दयाल यादव (30 वर्ष ) को बुधवार की रात एक बजे के लगभग घर में घुसे आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल करते हुए कंधे पर गोली मारी.

गोली देवी दयाल के कंधे में लगी है. जबकि शरीर में छः जगह धारदार हथियार से मारा गया है. घायल देवी दयाल को बचाने के लिए पूरा परिवार चीखता चिल्लाता रहा. किंतु हमलावर अंधाधुंध वार करते रहे. घायल की पत्नी पुष्पा देवी घर का चाहरदिवारी फांद कर गांव में पहुंची और अपने पति को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाने लगी. चीख सुनकर ग्रामीण उसके घर की तरफ दौड़े. तब तक सभी हमलावर भाग चुके थे.

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सीएचसी सोनबरसा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हमले में देवी दयाल का बड़ा भाई अजय यादव 40 वर्ष भी घायल हो गया है.

घटना की सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह,एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई.

घेराबंदी कर बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया, किंतु बदमाश नहीं मिले. घायल की स्थिति गंभीर है. इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि देवी दयाल की तहरीर पर विजय यादव, नोमी यादव,व्यास यादव व राजकुमार यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास व धारदार हथियार से हमला करने, गोली मारने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

इस प्रकरण में विजय यादव, नोमी यादव व व्यास यादव को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. जबकि राजकुमार यादव की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पट्टीदारों के साथ भूमि विवाद के चलते काफी दिनों से दोनों परिवारों में रंजीश चल रहा था. इसके चलते देवी दयाल के पट्टीदारों ने ही हत्या करने की नीयत से उस पर हमला बोला था.

घायल की मां लालमुनी देवी पत्नी स्वर्गीय बिहारी यादव ने आरोप लगाया है कि आरोपी लूट के लिए घर में घुसे थे, और हमारे घर के गहने नकदी आदि लूट ले गए हैं. प्रतिरोध करने पर हमारे बेटे की हत्या का प्रयास किया गया है. घायल के दरवाजे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

 

  • बैरिया से वीरेंद्र नाथ मिश्र

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बैरिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: मादक पदार्थ तस्करी मामले में दो को दस—दस वर्ष की सजा
Next: लोकतंत्र की रक्षा के लिए शुरू हुआ लोक संवाद: सांसद मस्त

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.