Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया की खास – खास ख़बरें / 17 April 2023
  • CRIME डायरी
  • ELECTION लाइव
  • Front Page
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया की खास – खास ख़बरें / 17 April 2023

निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं अनुसंधानः कुलपति ईमानदारी, पारदर्शिता से करें शोधः प्रो. वंदना राय पीएच.डी. कोर्स वर्क- 2023 का हुआ उद्घाटन जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को पीएच.डी. कोर्स वर्क- 2023 उद्घाटन प्रोग्राम का आयोजन किया गया.
Assignment Desk 17 April, 2023 1 minute read
live blog news update breaking
  • अपाची मोटरसाइकिल देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार [Read Full Post]
  • नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष व सभासद पद के लिए हुई नामांकन पत्रों की खरीददारी [Read Full Post]
  • नई ईस्ट इंडिया कम्पनी से मुक्ति के लिए चन्द्रशेखर के रास्ते पर चलना जरूरी – राम गोविंद चौधरी [Read Full Post]
  • निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं अनुसंधानः कुलपति
    ईमानदारी, पारदर्शिता से करें शोधः प्रो. वंदना राय
    पीएच.डी. कोर्स वर्क- 2023 का हुआ उद्घाटन

    जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को पीएच.डी. कोर्स वर्क- 2023 उद्घाटन प्रोग्राम का आयोजन किया गया.
    बतौर अध्यक्ष विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शोध और अनुसंधान के मौलिक अंतर को समझाया. उन्होंने अपनी बात कबीरदास के दोहे से शुरुआत करते हुए कहा कि जिन खोजा तिन पाइया गहरे पानी पैठ, मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ. अनुसंधान में भी यही चीज लागू होती है.शोध एक दो सप्ताह की नहीं बल्कि निरंतर स्टेप बाई स्टेप चलने वाली प्रक्रिया है. इसमें परिकल्पना के सहारे समस्या का समाधान ढूंढा जाता है.
    उन्होंने शोध में जरूरी चीजों के साथ शोध प्रविधि के बारे में सुव्यवस्थित ढंग से विस्तार से समझाया.
    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. वंदना राय ने कहा कि रिसर्च एक सतत प्रक्रिया है. शोधार्थी को इसे ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए.
    कहा कि शोधार्थी से कच्चा (रॉ) डेटा हमेशा रखना चाहिए. अक्सर प्रकाशक उसकी मांग करते हैं.उन्होंने रिसर्च के एथिक्स को समझाते हुए रिसर्च पेपर में साहित्यिक चोरी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. उन्होंने गेस्ट, घोस्ट और गिफ्ट आथरशिप पर उदाहरण के साथ अपनी बात रखी.
    कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि रिसर्च समाजपयोगी होना चाहिए.तभी समाज का भला और देश को मजबूती मिलेगी. उन्होंने नई शिक्षा नीति को कोड करते हुए कहा कि स्थानीय चीजों पर भी शोध होना चाहिए.
    वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय के साथ-साथ महाविद्यालयों में पीएच.डी. केंद्र स्थापित किये जायेंगे. शोध विश्वविद्यालय की रीढ़ होता है.यही से विश्वविद्यालय के पहचान का रास्ता खुलता है. कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम समन्वयक प्रो. मुराद अली एवं धन्यवाद ज्ञापन समरीन ने किया. इस कार्यक्रम की रूपरेखा कुलपति के निर्देशन में सहायक कुलसचिव शैक्षणिक बबिता सिंह ने टीम के साथ तैयार की.इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डा. राजकुमार, डा. प्रमोद कुमार यादवा, डा. मनीष गुप्ता, डॉ मनोज मिश्र, डॉ रसिकेश, डा. प्रमोद कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डा. नितेश जायसवाल, डॉ विनय वर्मा, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, नंदकिशोर सिंह, रमेश यादव आदि मौजूद रहे.
    जौनपुर से डॉक्टर सुनील कुमार की रिपोर्ट
  • नगर निकाय चुनाव को लेकर आपने घोषित किए प्रत्याशी
    बलिया. आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं .
    आप के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसमें बैरिया से गायत्री देवी माता मुकेश कुमार, रेवती नगर पंचायत से उधारी राजभर, बिल्थरा रोड से सीता देवी पत्नी कालिका प्रसाद गुप्ता, सिकंदरपुर से रीना देवी माता राजकुमार जयसवाल, चितबड़ागांव से प्रमोद कुमार पांडे, रतसर से बृजेश कुमार गुप्त शामिल है. आप के जिला प्रभारी अंकित कुमार राव के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष ने 23 सभासद के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
    सुरक्षा को लेकर डीएम एसपी ने दिए निर्देश

    बलिया. नगर निकाय चुनाव 2023 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की. बैठक का उद्देश्य चुनाव से पहले आपसी सहमति बनाना है जिससे चुनाव सकुशल संपन्न कराया जा सके.
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि आचार संहिता का पालन होता रहे .कोई भी राजनीतिक दल ऐसा कोई कार्य लिखकर, बोलकर अथवा किसी प्रतीक के माध्यम से नहीं करेंगे जिससे किसी धर्म, संप्रदाय, जाति और सामाजिक वर्ग एवं राजनीतिक दलों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो. मत प्राप्त करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल द्वारा जाति, संप्रदाय और धार्मिक भावना का परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सहारा नहीं लिया जाएगा. पूजा स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद , गिरजाघर , गुरुद्वारा आदि का उपयोग निर्वाचन प्रचार हेतु तथा निर्वाचन संबंधी अन्य कार्य हेतु नहीं किया जाएगा.
    चुनाव प्रचार करते समय राजनीतिक दल निर्धारित सीमा से अधिक व्यय नहीं करेंगे.जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल सभा, रैली, जुलूस का आयोजन जिला प्रशासन से अनुमति लेकर ही करेंगे .
    कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना है .
    जनपद के नागरिकों के जीवन सुरक्षा का भी दायित्व हमारा ही है.

पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करें. अन्यथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी.
नियम तोड़ने पर जेल भी भेजा जा सकता है .आचार संहिता का मूल यह है कि सरकारी तंत्र को बिना किसी प्रकार प्रभावित किये चुनाव को सम्पन्न करने का प्रयास करें.चुनाव के समय मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी प्रकार का कार्य न करें. कोई भी चुनावी बैठक करना हो तो पहले प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी. सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से राजनीतिक दलों पर नजर रखी जा रही है. कहीं पर भी यदि आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो उसकी जानकारी निर्वाचन कार्यालय को दें.
इस अवसर पर सभी रिटर्निंग ऑफिसर, क्षेत्राधिकारी और राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • रेड क्रॉस बलिया ने सिकंदरपुर तहसील के अग्निपीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
    बलिया. सोमवार को सिकंदरपुर तहसील के सोनपुरवा एवं बनहरा गांव में रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा राहत सामग्री वितरण किया गया.
    कतिपय कारणों से सोनपुरवा में भीषण आग लगने से 17 परिवारों क्रमशः राम निवास पुत्र विजय कुमार, सुनैना देवी पत्नी सुबाष व 15/04/23 को बनरहा गांव में आग लगने से दो परिवारों क्रमशः अनिता पत्नी सत्य प्रकाश व सुभावती पत्नी ओमप्रकाश सहित सभी परिवारों का झोपड़ी व उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया.
    जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया डाॅ आनंद कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सिकंदरपुर रजनीश कुमार सिंह के द्वारा अग्निपीड़ितों को रेड क्रॉस सोसायटी के सौजन्य से राहत सामग्री वितरित की गई जिसमें प्रति परिवार किचेन सेट, तिरपाल, हाइजिन कीट, काटन कंबल (दो), धोती (दो), टी-शर्ट (दो), बाल्टी सेट इत्यादि दिया गया.
    इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के जिला शिकायत प्रबंधकअनुपम सिंह ने योजना के संबंध में लोगों को जानकारी दी.

नायब तहसीलदार ने रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस टीम लगातार जरुरतमंदों की सहायता में सदैव तत्पर रहती है.चाहे वो ठंढ़ राहत की बात हो या बाढ़ राहत की या फिर अग्निपीड़ितों की सहायता हो इसके लिए मैं पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद देता हूं.
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी से जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, नंदिनी सिंह, रविशंकर तिवारी, मंटू,गौरव राय, राधेश्याम कश्यप, क्षेत्रीय लेखपाल पवन पाण्डेय, एहतसाम अहमद, मंजय राय, विजय लाल, धर्मेंद्र, परविन, देवेन्द्र, मनोज, आदित्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

रसड़ा से नहीं हुआ किसी का नामांकन
रसडा (बलिया). निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन कोई प्रत्याशी ने नामांकन नही किया. रसड़ा अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चे बिके वही सभासद पद के लिए 60 पर्चे बिके .नगरा में
अध्यक्ष पद का एक भी पर्चा नही बिका जबकि सभासद पद के लिए 49 पर्चे बिके. रसडा अध्यक्ष पद के लिए वशिष्ठ नारायण सोनी 02 विनय शंकर जायसवाल 02 लक्ष्मी 02 हरेराम 01 पर्चा खरीदे. नामांकन स्थल का जिलाधिकारी एवम् एसपी ने स्थलीय निरीक्षण किया.

  • जिलाधिकारी ने किया क्रय- विक्रय केंद्र का निरीक्षण
    अधिक से अधिक गेहूं क्रय करने का दिया निर्देश

बलिया. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने चीनी मिल स्थित माधवपुर क्रय विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी शीतला प्रसाद सरोज से जानकारी ली.
क्रय केंद्र के प्रभारी ने बताया कि अब तक 295 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है जबकि टारगेट दस हजार कुंतल का है. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों से बात करके अधिक से अधिक गेहूं खरीद की जाए.

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया नामांकन कक्षों का निरीक्षण
    साफ सफाई का अधिकारियों ने दिया निर्देश

    बलिया. नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नामांकन के पहले दिन जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर के साथ तहसील बलिया नगर और रसड़ा के नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से वहां की व्यवस्था की जानकारी ली. बलिया नगर के रिटर्निंग अधिकारी प्रशांत नायक को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कक्षों की साफ-सफाई रखी जाए साथ ही नामांकन करने वाले लोगों के पानी की व्यवस्था की जाए और सभी कक्षों के सामने नामांकन संख्या अवश्य लिखी जाए.
    तहसील रसड़ा में नामांकन कक्ष का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर सदानंद सरोज से नामांकन से संबंधित जानकारी ली.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार रसड़ा रेड क्रॉस वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष व सभासद पद के लिए हुई नामांकन पत्रों की खरीददारी
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 18 April 2023

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.