Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • 128 वी जयंती पर याद किए गए बलिया के मालवीय मुरली मनोहर
  • Campus रिपोर्ट
  • बलिया शहर

128 वी जयंती पर याद किए गए बलिया के मालवीय मुरली मनोहर

जयंती समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह थे. संरक्षक के रूप में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुरली बाबू ने जनपद में शिक्षा की अलख जगाई थी.
Assignment Desk 17 December, 2022
MMJayati_01

बलिया.जनपद के मालवीय मुरली बाबू को उनकी 128वीं जयंती पर याद किया गया. टाउन एजूकेशनल सोसायटी द्वारा शनिवार को श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित समारोह में मुरली बाबू द्वारा स्थापित पांचों शिक्षण संस्थानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

जयंती समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह थे. संरक्षक के रूप में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुरली बाबू ने जनपद में शिक्षा की अलख जगाई थी. पांच शिक्षण संस्थानों की स्थापना उन्होंने उस समय की थी जब समाज में इतनी आर्थिक सम्पन्नता नहीं थी. मुरली बाबू का व्यक्तित्व कितना विराट था यह इसका प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि मुरली बाबू द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों की परम्परा को आगे बढ़ाया जाएगा और जनपद में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी.उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली गई है. जिला कारागार को स्थानांतरित किया जाएगा और उस स्थान पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी. टाउन एजूकेशनल सोसायटी के सचिव राकेश कुमार की पहल पर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जिले में राष्ट्रीय स्तर के खेल महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की. उन्होंने विकास की रुपरेखा का खाका खिचते हुए सभा को शहर को जाम से मुक्त करने की योजना से अवगत कराया.

समारोह को सम्बोधित करते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा कि मुरली बाबू की कृतियां अमर हैं. उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान बेहतर समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. उन्हें विश्वास है कि यह परम्परा आगे और समृद्ध होगी.

समारोह में टाउन एजूकेशनल सोसायटी द्वारा पांचों शिक्षण संस्थाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्र छात्राओं को यह सम्मान मुख्य अतिथि व कुलपति द्वारा दिया गया.
जयंती समारोह का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ. श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगीत विभाग के छात्रों ने इसे प्रस्तुत किया. अतिथियों का स्वागत गुलाब देवी बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने गीत व नृत्य से किया.

स्वागत भाषण टाउन एजूकेशनल सोसाइटी के सचिव राकेश कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने किया. आभार गुलाब देवी बालिका इण्टर कालेज के प्रबंधक नलीनेश कुमार ने किया. मंच पर बालकृष्ण अग्रवाल,गुलाब देवी डिग्री कालेज प्रबंध समिति के सचिव कमलेश श्रीवास्तव, श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक अमर कुमार आदि की उपस्थिति प्रमुख रही. समारोह का संचालन डॉक्टर दयालानंद व डॉक्टर अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: कंबल पाते हीं लाभार्थियों के चेहरे पर आईं मुस्कान
Next: Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.