बहेड़ा नाले में एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

Death

सिकन्दरपुर, बलिया. पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही स्थित बहेड़ा नाले में एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया.

गुरुवार को ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पहुंचे एसआई परमानन्द त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर नाले में औंधे मुंह गिरे पड़े एक शव पर किसी ग्रामीण की नजर गयी। शव को देखते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसके चिल्लाने की आवाज सुनते ही वहां दर्जनो लोग पहुंच गए.  और इस बीच किसी ने इसकी सूचना थाने पर दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. खबर लिखे जाने तक पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है.

(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE