

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. उत्तर प्रदेश शासन ने जिले की चार नगर पंचायतों में कुल 12 सभासदों को मनोनीत कर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आदेश जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 9 की उपधारा (1) के खंड (घ) के तहत राज्यपाल की शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह मनोनयन किया गया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
नगर पंचायत बांसडीह में दुर्गेश कुमार मिश्र, तेज बहादुर रावत और प्रवीण कुमार सिंह को सभासद नामित किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत मनियर में कमलेश कुमार उपाध्याय, दिलीप कुमार सिंह और अमृता देवी, नगर पंचायत सहतवार में शम्भु सिंह, दिलीप गुप्ता और राजकुमार वर्मा, तथा नगर पंचायत रेवती में कौशल कुमार राम, पृथ्वीनाथ पाण्डेय और ईश्वर साहनी को मनोनीत सभासद बनाया गया है।
इस निर्णय के बाद चारों नगर पंचायतों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा समर्थक इस फैसले से खुश हैं, स्थानीय स्तर पर इसे संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी मनोनीत सभासदों को बधाई दी है। विधायक केतकी सिंह ने कहा,“यह मनोनयन क्षेत्र के समग्र विकास और संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम है। सभी सभासद जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।”
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

