

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
तहसील रसड़ा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
भूमि विवाद, अवैध कब्जा और पेंशन से जुड़े मामले प्रमुख रहे। एक प्रकरण में जमीन कब्जे की शिकायत पर संबंधित लेखपाल व कानूनगो के निलंबन के निर्देश दिए गए। डीएम ने राजस्व टीम को पैमाइश कर निष्पक्ष रिपोर्ट देने को कहा।
एसपी ने थाना प्रभारियों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों की समीक्षा अगली बैठक में करने की चेतावनी दी गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
तहसील रसड़ा का निरीक्षण, रिकॉर्ड दुरुस्त करने के आदेश
जिलाधिकारी ने तहसील रसड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बाउंड्रीवॉल, शौचालय और अग्निशमन व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। खतौनी में दर्ज न मिलने पर रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
कृषक दुर्घटना बीमा योजना की 400 लंबित फाइलों पर रिपोर्ट मांगी गई। 10 दिन में अभिलेख व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।
विकास खंड रसड़ा का औचक निरीक्षण, जर्जर भवन हटाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास खंड रसड़ा का निरीक्षण कर एनआरएलएम व लेखाकार कक्ष की फाइलों की जांच की। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जर्जर भवनों को हटाकर नए निर्माण प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


