नए कोतवाल ने संभाला कामकाज, बोले जनता तो त्वरित न्याय और अपराधियों को सजा दिलाना प्राथमिकता

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. कोतवाली के नवागत कोतवाल राकेश उपाध्याय ने कोतवाली का प्रभार संभालने के बाद क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

नवागत कोतवाल ने कहा कि पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा व अपराधियों पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित न्याय मिल जाए तो उसे उच्चाधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

नवागत कोतवाल राकेश उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में अपराध कम करने और पीड़ित को थाने पर ही उचित और तत्कालित न्याय मिले इसको लेकर सभी चौकी इंचार्ज और संबंधित हल्के के उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि पहले पुलिस चौकी स्तर पर ही पीड़ितों की हर सम्भव मदद करें। शाम को सभी चौकी प्रभारी अपने इलाके में गश्त जरूर करें।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ही पीड़ित को न्याय मिलेगा तो जनता के दिल में पुलिस के प्रति भरोसा उत्पन्न होगा। बता दें कि तत्कालीन कोतवाल संजय सिंह का स्थानान्तरण हो जाने के कारण उनके स्थान पर बलिया मॉनिटरिंग सेल में कार्यरत राकेश उपाध्याय को कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है।

कोतवाल ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार के साथ-साथ पुलिस के उच्चाधिकारियों की प्राथमिकता में शामिल है, मेरे कोतवाली क्षेत्र में कोई ऐसी घटना न घटे इसको लेकर मेरा पूरा प्रयास रहेगा। महिला की सुरक्षा और उनके स्वाभिमान को लेकर कोतवाली पुलिस उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। वही क्षेत्र के अराजकता तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सभी अराजक तत्व सुधार जाए अन्यथा क्षेत्र में शांति व्यस्था कायम रखने के लिए कठोर कार्यवाही की जाएगी और जेल भी भेजा जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE