सपा के सोशल मीडिया हैंडलर की गिरफ्तारी विपक्ष के आवाज को दबाने की साजिश : कान्हजी

बलिया. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर हैंडल के आपरेटर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर जिले के प्रति नेताओं में आक्रोश है. सपा जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साज़िश करार दिया है.

सोमवार को जारी अपने बयान में कान्हजी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के सवालों और जनसरोकारों से कोसों दूर है. ऐसे में जब कोई इन बिंदुओं पर सवाल करता है तो पुलिस के बल पर उसकी आवाज को दबाया जा रहा है. सामाजवादी पार्टी मीडिया सेल ट्वीटर संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी विपक्ष की आवाज को दबाने की ही कोशिश है. कान्हजी ने कहा कि सरकार जनहित के सवाल पर सिर्फ अखबारों में विज्ञापन दिखा रही.जमीन पर कुछ नहीं दिखाता.झूठी घोषणाओं में माहिर सरकार के मंत्री खुद को मजबूत बनाने में व्यस्त हैं. सपा प्रवक्ता ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मनीष अग्रवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ में पुलिस मुख्यालय तक जाने की सराहना करते हुए कहा कि नेतृत्व द्वारा एक कार्यकर्ता के सम्मान के लिए सड़क पर उतरना स्वागत योग्य है. इससे सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और वर्तमान जनविरोधी सरकार के खिलाफ उनकी आवाज में धार आएगी. कान्हजी ने मनीष अग्रवाल की शीघ्र रिहाई की मांग की है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE