बालूपुर नहर मार्ग पर पलटी बाइक, राजागांव खरौनी के युवक की मौत

बालूपुर नहर मार्ग पर गुरुवार की रात में हरदिया गांव के समीप विद्युत पोल से टकराकर बाइक पलट गई, जिससे उस पर सवार बांसडीह थाना क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी रिंकू वर्मा (35) की मौत हो गई.

एलर्ट किया कि कोई कुछ नहीं बोलेगा और बिजली टॉवर से लगा दी छलांग, मौत

कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव में बुधवार की देर शाम में एक युवक विद्युत टॉवर से कूदने पर गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिला अस्पताल में इलाज दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.

बिल्थरारोड-सिकंदरपुर में आंधी-पानी में सैकड़ों पेड़ धराशायी, कई जख्मी

बलिया के सिकंदरपुर व बिल्थरारोड क्षेत्र तथा पटना के इर्द गिर्द मंगलवार को लगभग अपराह्न एक बजे आयी तेज आधी व पानी के साथ गिरे ओले ने तबाही मचा दिया. सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गये और बागीचे वीरान हो गए तथा कई दर्जन आशियाने भी उजड़ गए.

कमांडर की चपेट में आऩे से बाइक सवार की मौत

सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब सहतवार विनहा मार्ग पर पकहा मन्दिर के पास तेज रफ्तार से जा रही (सहतवार की तरफ से) कमाण्डर की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गयी.

बहन के लेने बनारस आए बड़ी मठिया के युवक की हादसे में मौत

जैतपुरा में सिटी स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रक ने सड़क पार कर रहे 26 वर्षीय जितेंद्र गुप्ता की जान ले ली. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग निकला.

छत्तीसगढ़ से मायके आई महिला बाइक की चपेट में आकर घायल, जिला अस्पताल रेफर

आदमपुर में अपने मायके में मांगलिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से शामिल होने आई एक 40 वर्षीय महिला बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

सड़क हादसे में घायल शेखपुर के किशोर ने उपचार के दौरान बनारस में दम तोड़ा

बसारिकपुर पुलिया के समीप विगत दिनों किनारे खड़ी बैलगाड़ी की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान वाराणसी के एक अस्पताल में बीती रात मौत हो गयी.

बेटे की शादी में बलिया आ रहे थे, बोलेरो टाटा टियागो से टकराई

एनएच पर गुरुवार की सुबह अनहोनी होने से खुशी के माहौल में गम में तब्दील हो गया. मनिहारी कटिहार के शशिकांत ओझा के पुत्र कुंदन कुमार की शादी गुरुवार को ही बलिया, यूपी में होनी थी.

बाइक की चपेट में आई बच्ची घायल, विवाहिता की मौत

बेल्थरा मार्ग पर हॉस्पिटल मोड़ के समीप सड़क पार करते समय बाइक के धक्का से साधना (9) घायल हो गई. साथ ही बाइक सवार अनिल ओझा (25) भी घायल हो गया.

sikandarpur ballia

अचानक खुशी के आंगन में मातमी सन्नाटा पसरा

कहते हैं कि होनी को कौन टाल सकता है,जो होना है होकर रहेगा. ऐसा ही एक हृदय विदारक वाकया देखने को मिला मनियर क्षेत्र के एक आस्था केन्द्र के पास. खुशी और आस्था की राह में सोमवार की रात इस कदर मौत नाची की हर कोई देख सुन दंग रह गया. सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा था.

सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को पिकअप ने रौंदा, तीन की ठौर मौत

मनियर थाना क्षेत्र में नवका ब्रह्म बाबा मंदिर के पास सड़क पर सो रहे पांच लोगों को पिकअप ने रौंदा. तीन महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा. एक बच्चे व महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ट्रैक्टर की चपेट में आई नौ साल की मासूम, हालत गंभीर

मुंडन संस्कार में शामिल नौ साल की मासूम रूपा पासवान पुत्री कैलाश पासवान गंगा नहा कर लौटते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल

रसड़ा में सड़क हादसों में नौ घायल, युवक ने मऊ में दम तोड़ा

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जिसमे चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. जिसमे एक युवक की मऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई.

सडक दुर्घटना में पिता पुत्र घायल, गम्भीर

रेवती(बलिया)। शनिवार की सायं करीब चार बजे के लगभग स्थानीय बस स्टैंड पर आटोरिक्शा व बाइक में हुई टक्कर में पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेवती कस्बा निवासी राजेंद्र चौहान 40 वर्ष अपने 16 वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ रेवती-बलिया मुख्य मार्ग द्वारा पानी टंकी से घर जा रहे थे.

Sukhapura_700

नौ रिहायशी मडहे और उसमे रखा नकदी सहित सारा सामान जल कर खाक

सुखपुरा(बलिया)। कस्बे के काली मां मन्दिर के पास चौहान बस्ती मे शनिवार को अज्ञात कारण से लगी आग में नौ रिहायशी झोपड़ी व उसमें रखा हजारों रुपया नगदी समेत लाखो का समान जल कर राख हो गया. बीरबल पुत्र श्री राम के झोपड़ी से लगी आग इतनी विकराल थी कि दस मिनट मे अगल बगल की पूरी झोपड़ी राख मे तब्दील हो गयी.

हाज्जिन मस्जिद के पास मकान पर गिरा पेड़, महिला घायल

उत्तर पट्टी स्थित हाज्जिन मस्जिद के समीप एक जर्जर पेड़ के गिर जाने एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.

स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, दो महिलाओं की हालत गंभीर

रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गांव के सामने सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से तेज रफ़्तार बाइक ब्रेकर से कूद गयी. जिस पर बाइक सवार दो महिलाएं गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी.