Tag: शिक्षक
लखनऊ में पेंशन बहाली की मांग पर पुलिस लाठी चार्ज में शिक्षक की मौत के विरोध में मथुरा महाविद्यालय में भी अध्यापकों ने जनपदीय महाविद्यालय के आह्वान पर शिक्षण कर स्थगित कर बैठक की. बैठक में अध्यापकों ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के मांगों पर आए दिन निरंकुशता एवं असंवैधानिक तरीकों से पुलिस बल का प्रयोग कर दबाने जाने के प्रयास पर आक्रोश जताया
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा बलिया इकाई के तत्वावधान में जनपदीय अधिवेशन/शैक्षिक विचार संगोष्ठी बापू भवन टाउन हाल बलिया के सभागार में हुई. मुख्य अतिथि चौधरी रामवीर सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि उमेश द्विवेदी शिक्षंक विद्यालय व जीआईसी प्रधानाचार्य अतुल तिवारी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.
प्रा.वि.वाजिदपुर नं.2 के प्रधानाध्यापक हरेराम राय के पुत्र अंकित राय (30) की मृत्यु सड़क दुर्घटना मे हो गई. अंकित चित्रकुट जा रहे थे. इस सूचना से इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत की आत्मिक शांति और शोकाकुल परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
