गायघाट स्थित समाजसेवी संजय सिंह के आवास पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बन्धु स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.
नगर भाजपा विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण. डॉक्टरों की अवैध वसूली मौके पर पकड़ी. आंख के ऑपरेशन में दो-दो हजार की हुई थी वसूली.
प्रदेश के राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) उपेंद्र तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सबसे पहले उपस्थित अधिकारियों को शपथ दिलायी गई.
एमएचयू शिक्षण संस्थान पंदह के प्रांगण में शनिवार की शाम को जल्पा कल्पा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने फीता काटकर किया
मिडिल स्कूल के प्रांगण में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़े. साथ ही गुलाब की पंखुड़ियां व गेंदा के फूल बरसाए गए. मुख्य अतिथि विधायक संजय यादव ने होली के त्यौहार की इतिहास और महत्ता के बारे में चर्चा किया.
सूबे के जल संपूर्ति, वन्य और पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी के ब्लाक क्षेत्र में प्रथम आगमन पर गायघाट स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ किया.
ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर सुभासपा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे संग माल्यापर्ण कर आतिशबाजी कर गगन भेदी नारों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
फेफना विधायक जल सम्पूर्ति मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार ) के प्रथम बार जनपद आगमन पर गड़हांचल क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गाजे बजे के साथ जोरदार स्वागत किया.
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे उपेन्द्र तिवारी को कार्यकर्ताओं ने सर आंखों बैठाया. बलिया गाजीपुर के सीमा पर नरायणपुर ज्योही उपेन्द्र तिवारी का काफिला पहुंचा तो हजारों के संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने चहेते विधायक का माला पहना कर स्वागत किया.
नवानगर व खरीद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बस स्टेशन चौराहा के समीप हुई. इसमें पार्टी के तत्वावधान में 2 अप्रैल को मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह की सफलता हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि जनता ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को जनादेश दिया है. नवगठित सरकार के कार्य व व्यवहार से वह धरातल पर धीरे-धीरे दिखने लगा है.
केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री रामकृपाल यादव पहली अप्रैल को 12 बजे सिकन्दरपुर पहुंचेंगे. उधर, मंत्री बनने के बाद पहली फेफना विधायक भी जनपद में आ रहे हैं.
चैत शुक्ल एकम सम्बत 2074 हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान सहतवार के प्रांगण से स्कूली बच्चों एवं स्वयं सेवक संघ के सदस्यों द्वारा नगर भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
डाक बंगले में सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने इलाकाई जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली. अधिकारियों के साथ इस पहली बैठक में ही विधायक सुरेंद्र सिंह अनुरोध के साथ ही आक्रामक भी रहे.
मुहम्मदाबाद की नवनिर्वाचित विधायक अलका राय ने शनिवार को जनपद के प्रथम आगमन पर करहियां स्थित मां कामख्या मंदिर व रेवतीपुर स्थित मां भगवती मंदिर में अपना मत्था टेका और मां से आशीर्वाद मांगा.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड के संयोजकत्व में प्राथमिक पाठशाला कर्ण छपरा सुकरौली, मिल्की में सोमवार को 9 बजे से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.
सत्रहवीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायक धनन्जय कनौजिया का अभी शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ, किन्तु उन पर और उनके परिजनों पर दबंगई करने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं.
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का मुख्यमन्त्री व नवगठित मन्त्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन शनिवार को हो रहा है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.