बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में गुरुवार की सुबह दरवाजे पर हुए जलजमाव को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से 2-2 लोग घायल हुए हैं.
थानान्तर्गत रानीगंज बाजार स्थित सहारा बैंक के सामने से भरी दोपहरी में बाइक चोरी हो गयी. पीड़ित द्वारा इस सन्दर्भ में बैरिया थाने मे तहरीर दे दी गयी है.
बैरिया (बलिया)। प्रधान संघ, लालगंज व्यापार मण्डल, छात्र संगठनों व युवा समाजसेवियों के आह्वान पर सुमेर सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया व रानीगंज बाजार की दुकानें दोपहर तक बन्द …
सुमेर सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने के विरोध में बैरिया लालगंज और रानीगंज बंद कराए जाने के क्रम में बंद कराने वाले लोग रानीगंज बाजार में कुछ दुकानदारों के साथ धक्का-मुक्की किए.
सपा नेता व बहुआरा के प्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह की रविवार को हुई निर्मम हत्या में मकतूल के पुत्र अमित सिंह की तहरीर पर दोकटी पुलिस ने बहुआरा के ही चार लोगों के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.
रानीगंज बाजार व उसके आसपास के गावों के व्यवसायी, छात्रों तथा हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने गुरुवार को पंचायत भवन के पास एक शोक सभा कर बीते दिनों बांसडीह में मारे गए सीमेन्ट व्यापारी राजू गुप्ता की आत्मिक शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
साहू समाज सिकंदरपुर की एक बैठक स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई. इसमें बांसडीह के व्यवसायी राजू गुप्ता की जघन्य हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
सीमेंट व्यापारी राजेश गुप्ता राजू की हत्या से व्यापारी समाज सहित आमजन भयग्रस्त है. इसी क्रम में बुधवार को जिला साहू समाज के लोगों ने स्व.राजेश के बांसडीह पश्चिम टोला स्थित आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया.
बांसडीह के व्यापारी राजेश उर्फ राजू गुप्त की हत्या से आक्रोशित स्थानीय बाजार के व्यापारी बुधवार को बड़ी बाजार स्थित शिवाला प्रांगण में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना किए.
निकटवर्ती रानीगंज बाजार में संचालित कलहंस प्राथमिक विद्यालय व कलहंस विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में श्री गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती के बीएड विभाग के सेकंड सेमेस्टर के छात्राध्यापकों का शैक्षिक प्रशिक्षण कार्य चल रहा है. जो शनिवार तक चलेगा.
बैरिया लालगंज मार्ग पर बुधवार को सायं लगभग 5 बजे लालगंज बाजार से तगादा कर लौट रहे रानीगंज बाजार के बिस्कुट व्यवसायी मनोज कुमार पुत्र भोला प्रसाद से बदमाशों ने असलहे के बल पर फिल्मी अंदाज मे 35 हजार रुपये लूट लिए.
रानीगंज बाजार से पूरब कोटवा गांव के पास सन्त सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर के पास स्थित पूर्वांचल के भव्य साईं बाबा मन्दिर पर वार्षिक यज्ञ की तैयारी शुरू हो गयी है.