यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध बन गया है – मनोज सिन्हा

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जानते हैं कि मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधुओं की राजनीतिक हैसियत तभी खत्म होगी, जब उनके खिलाफ हर वर्ग, जाति को एकजुट किया जाएगा.

सैदपुर से भाजपा के विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया

उप्र विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान को लेकर आज से गाजीपुर में नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन सैदपुर के भाजपा प्रत्‍याशी विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया.

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर में नौ को

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का गाजीपुर में नौ फरवरी से दो दिवसीय तूफानी चुनावी दौरा शुरू होगा. अपनी पार्टी भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वह चुनावी सभाएं करेंगे.

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को भातृशोक

रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के अग्रज प्रवीण कुमार सिन्हा टुनटुन (68) का नागपुर (महाराष्ट्र) में गुरुवार की रात निधन हो गया. उनके निधन का समाचार आते ही मोहनपुरा समेत गाजीपुर जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी.

वाजपेयी के लिए लंबी उम्र, मनोज सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

भाजपा नेता शिशिर श्रीवास्तव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 92वे जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओ ने मिष्ठान वितरित कर गोष्ठी आयोजित किया.

मंत्री के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार को घायल हो गए. वह सड़क मार्ग से गोरखपुर आ रहे थे, इसी दौरान राजघाट क्षेत्र में यह हादसा हुआ. आनन फानन में उनको अपोलो अस्पताल बेतिया हाता में लाया गया है, बताया जा रहा कि रेल राज्य मंत्री के हाथ में चोट आई है.

सड़क हादसे में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घायल

संचार (स्वतन्त्र प्रभार) एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. रेलवे सूत्रों के अनुसार उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूटी है. श्री सिन्हा को गोरखपुर स्थित अपोलो अस्पताल में भरती करवाया गया है.

गाजीपुर सिटी-कोलकाता वाया बलिया एक्सप्रेस का शुभारम्भ

यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी सं0- 13121/13122 का उद्घाटन गाजीपुर सिटी से सोमवार को किया गया. तत्पश्चात नियमित गाड़ी का संचलन कोलकाता से 25 दिसम्‍बर को एवं गाजीपुर सिटी से 26 दिसम्‍बर से समयानुसार किया जायेगा.

गाजीपुर-हावड़ा (वाया बलिया) नई ट्रेन को आज दिखाया जाएगा ग्रीन सिग्नल

सोमवार से ही शुरू होगी गाजीपुर कोलकाता-एक्सप्रेस ट्रेन. सप्ताह में एक बार चलेगी गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी. औड़िहार-सारनाथ रेल ट्रैक के दोहरीकरण का भी होगा लोकार्पण

विपक्षी दल भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं – मनोज सिन्हा

संसद सत्र न चलने देना वर्तमान राजनीति के पतन का उदाहरण हैं. सरकार कानूनी ढंग से भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालेधन की समस्या को खत्म कर रही है तो कई विपक्षी दल भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं. देश की रक्षा के लिए सैनिक बहादुरी के साथ लड़ रहे हैं तो विपक्ष उनकी बहादुरी का हिसाब मांग रहा है. ये बयान केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में दिया.

गाजीपुर से हावड़ा के लिए एक और नई ट्रेन

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर रेलवे से गाजीपुर जिले को एक और सौगात मिली है. गाजीपुर से हावड़ा के लिए एक और नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इससे कोलकाता आने जाने में जनपदवासियों को काफी सहूलियत होगी. 19 दिसंबर को सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बकायदे नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गाजीपुर से हावड़ा के लिए रवाना करेंगे.

सेवा सिर्फ बात से नहीं होती, काम करना पड़ता है – मनोज सिन्हा

रेल एवं दूरसंचार राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने रविवार को रामलीला मैदान लंका में 1724 दिव्‍यांग भाई-बहनों को सहायक कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल व अन्‍य उपकरण प्रदान किये.भारत सरकार के समाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिन्‍हा ने कहा कि बात करने से समाज की सेवा नहीं होती है, इसके लिए काम करना पड़ता है.

गाजीपुर के 1000 गांवों में इंटरनेट संबंधी जानकारी देंगी गुगल और टाटा – मनोज सिन्हा

रेल एवं दूरसंचार राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने रविवार को रामलीला मैदान में गूगल इंडिया और टाटा ट्रस्‍ट द्वारा आयोजित महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए मनोज सिन्‍हा ने कहा कि ग्रामीण भारत की महिलाओं को आनलाइन होने के लिए शिक्षित करना है और उनकी सहायता करना है. ताकि वह इंटरनेट पर उपलब्‍ध सूचनाओं का लाभ उठा सके.

डॉ. अनुतोष कुमार सिंह को एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजिस्ट की डिग्री

मैनपुरी के वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह के तीसरे सुपुत्र डॉ. अनुतोष कुमार सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में आयोजित भव्य दीक्षान्त समारोह में न्यूरोलॉजिस्ट की डिग्री प्रदान की गयी. इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे.

हाईवे के गड्ढों में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ, ताकि नेताओं की तंद्रा भंग हो

गाजीपुर जिला मुख्यालय से सैय्यद राजा होते हुए गया (बिहार) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के जानलेवा गड्ढे सब्बलपुर खुर्द में बैठकर ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था समग्र विकास इण्डिया के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया. सुरसा की तरह मुंह बाये खुंखार गड्ढों पर शासन प्रशासन को आईना भी दिखाया

विभूति एक्सप्रेस का अब गहमर में भी ठहराव

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की ओर से गहमर को दिया गया तोहफा. शनिवार की सुबह हकीकत में दिखा. आज से विभूति एक्स्प्रेस का ठहराव शुरू हो गया. निर्धारित समय से एक घंटा 21 मिनट विलंब से चल रही यह ट्रेन सुबह आठ बज कर दो मिनट पर गाजीपुर जनपद के गहमर स्टेशन पर पहुंची.

हर हाल में जीतना है मुहम्दाबाद- मनोज सिन्हा

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का 11वां शहादत दिवस मंगलवार को मुहम्दाबाद के शहीद पार्क में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, बलिया सांसद भरत सिंह, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी और गाजीपुर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे.

शहीदों के परिजनों को ढांढस बंधाने में पीछे नहीं रहे एमएलसी चंचल, हर संभव मदद का भरोसा

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने एक बात तो साबित कर ही दी. शहीदों के परिवार की मदद में वह कोई कोताही नहीं करते. दूसरे नेताओं की तरह सरकारी मदद दिलाने की जुबानी वादा नहीं करते, बल्कि उसके पहले वह अपनी ओर से कम से कम एक लाख रुपये की मदद शहीद परिवार को जरूर देते हैं.

शहीद मनोज कुशवाहा और शशांक सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे रेल राज्य मंत्री

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को शहीद सैनिकों शशांक सिंह व मनोज कुशवाहा के घर पहुंचे. सबसे पहले वह बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर गांव निवासी शहीद सैनिक मनोज कुशवाहा के घर पहुंचे. उनके पहुंचते ही मनोज कुशवाहा के परिजन बिलख पड़े. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने परिजनों को ढांढस बंधाया.

शहीद राम उग्रह पांडेय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ जमदग्नि क्षेत्र

शनिवार को जखनिया रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय की प्रतिमा पर गाजीपुर के सांसद रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने माल्यार्पण कर अनावरण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.