बलिया निवासी जीतू सिंह और रायबरेली निवासी संदीप श्रीवास्तव के माध्यम से बेरोजगार युवकों को झांसे में लेता था. आरोपित अपने साथी रितू कौर संग मिलकर प्रदेश के सभी विभागों में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर प्रति व्यक्ति पांच से सात लाख रुपये वसूलते थे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया सहित रसड़ा व मऊ के विभाग संघचालक, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा रसड़ा के संस्थापक सदस्य डा. आत्मानंद सिंह (82 वर्ष) का निधन सोमवार की रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में रविवार की सुबह करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, जिला कारागार में निरुद्ध अधेड़ की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई.
सेल टैक्स अफसर बन कर लुटता था ट्रक. आखिरकार बीस बोरी सुपारी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा. बीते 27 मई को सुपारी लदे दो ट्रक गोरखपुर से गुजर रहे थे. जांच के बहाने कुछ लोगों ने दोनों ट्रकों के ड्राइवर व खलासी को बंधक बनाकर सुपारी लूट ली थी.
उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेगुलेटर के पास बलिया-सोनौली मार्ग पर शनिवार की सुबह कार को बचाने के प्रयास में सीमेंट लदा ट्रक असंतुलित होकर कार में टक्कर मारते हुए 20 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया.
सांसद आदर्श ग्राम योजना में बलिया और आजमगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के 42 जिले फिसड्डी साबित हुए. केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना में पूर्व सांसदों द्वारा चयनित गांवों में विकास कार्य पूरे नहीं हो सके हैं.
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग झुलस गये. इसी क्रम में करंट की चपेट में आऩे से बलिया जिले में एक अधेड़ की मौत हो गई.
वाराणसी से एसएससी की परीक्षा देकर घर वापस लौट रही छात्रा पल्लवी पांडेय (19 वर्ष) गुरुवार की देर रात हादसे का शिकार हो गई. पल्लवी चलती ट्रेन से तुर्तीपार पुल के समीप घाघरा नदी में जा गिरी.