हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नफरेपुर निवासी अशोक सिंह की हत्या के मामले में फेफना पुलिस ने आरोपी भृगुनाथ को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस नहीं, सपाई चला रहे हैं थाने – उमाशंकर सिंह

विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि जिस तरह से बीच सड़क पर जघन्य तरीके से हत्या हुई है. उससे पता चलता है कि हत्यारों में कोई ख़ौफ़ नहीं था. इससे साफ़ जाहिर है कि जनपद में कानून व्यवस्था कितनी लचर है. विशेष कर फेफना, नरहीं एवम् चितबड़ागांव जैसे थाने पुलिस नहीं, सपा नेताओं के इशारे पर चल रहे हैं.

लापरवाही महंगी पड़ी एसओ चितबड़ागांव को

लापरवाही का खामियाजा आखिरकार भुगतना पड़ा. फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर दबंगों के हाथों मारे गए करना नफरेपुर गांव निवासी अशोक सिंह के मामले में थानाध्यक्ष चितबड़ागांव संजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है.

फेफना में लबे सड़क दबंगों ने ली किसान की जान

मंगलवार को फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर दबंगों ने किसान को पीट पीट कर मार डाला. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है. मौके पर स्वयं सीओ सदर पहुंचे थे.

आरक्षी को कुचलकर मारने कोशिश में चालक गिरफ्तार

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजेंद्र को बोलेरो तथा पिकअप से कुचल कर मारने के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

पानी तो घटने लगा, मगर दुश्वारियां बढ़ने लगीं

बलिया में गंगा, घाघरा, तमसा के तेवर में नरमी आई है, हालांकि गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वाराणसी में उफनाई गंगा अब घाटों की सीढ़ियों से उतर चुकी है, बाढ़ का कहर थमने के बाद ग्रामीण इलाकों में लोग बाग अपने घरों को संवारने में जुटे है. बाढ़ के पानी में हालांकि सैकड़ों कच्चे मकान जमीदोज हो चुके हैं, हजारों एकड़ कृषि योग्य जमीन पर खड़ी फसलें बाढ़ में बह गई हैं. खेतों में मेड़ें गुम हो चुकी है, कई इलाकों में मृत पशुओं के शव दुर्गंध फैला रहे हैं, जबकि गांव की पगडंडी दलदली होने के कारण उसमे चलना फिरना दूभर है.

फेफना विधायक ने राहत में भेदभाव का लगाया आरोप

बाढ़ जैसी दैवीय आपदा में पीड़ितों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है. ऐसे संकट की घड़ी में सच्ची मन से दिल से सेवा होनी चाहिये. बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों के मदद में क्षेत्रवाद, दलवाद और होना चाहिए, लेकिन फेफना विधानसभा क्षेत्र में चन्द लोगो के इशारे पर प्रशासनिक सहायता में भी भेदभाव किया जा रहा है.

गंगा पार के गांवों में हालात बदतर, नहीं पहुंची राहत टीम

गंगा ने अब तक बाढ़ के सारे रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए अपनी विकरालता से फेफना, बलिया एवं बैरिया विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन पांच सौ गांवों को अपने चपेट में ले लिया है. सबसे विकराल स्थिति गंगा पार की ग्राम सभाओं में है

सेना एलर्ट, कोरंटाडीह से मांझी तक भारी वाहनों पर पाबंदी

बलिया में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. जनपद की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर 13 स्थानों पर गंगा ओवरफ्लो कर रही है. जनपद में गंगा घाघरा एवं टोंस तीनों नदियां एक साथ बढाव पर है. गंगा खतरा बिंदु के उच्चतम स्तर को भी पार कर गई है.

सौ साल पुराने रिकार्ड छूने को आतुर हैं गंगा और तमसा

गंगा और तमसा के बढते जलस्तर ने जहां 2003 और 2013 का रिकार्ड तोड़ दिया है. वहीं लोगों को अब यह डर सताने लगा है कि कहीं आज से सौ साल पहले 1916 मे आई प्रचंड बाढ़ वाली भयावह स्थिति न पैदा हो जाए.

तस्कर ‘चंद्रमा’ की जगह निर्दोष ‘चंद्रमा’ का पुलिसिया उत्पीड़न – उपेंद्र तिवारी

चन्द्रमा यादव पुत्र नेपाल यादव निवासी मठिया, नरही, जनपद बलिया पर पूरे प्रदेश में कहीं एक भी मुक़दमा दर्ज नहीं है. इसके बावजूद प्रदेश सरकार के बर्खास्त मंत्री के इशारे पर उसे गो तस्कर साबित करने पर पुलिस तूली हुई है.

प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है भाजपा – अंबिका चौधरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य अंबिका चौधरी ने भाजपा पर राज्य में अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है.

गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश है नरही कांड – ओम प्रकाश राजभर

बलिया का नरही कांड गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश है. ऐसा मानना है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का. श्री राजभर ने कहा कि यहां की जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी. वह रविवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के करनई गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

बलिया लाइव पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा पढ़ी गईं – 10 खबरें

इस हफ्ते बलिया लाइव पर सबसे ज्यादा पढ़ी गई 10 खबरें… अगर आप से मिस हो गयीं तो अभी पढ़ें… बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए.

युवती ने की खुदकुशी, युवक की मिली लाश

मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के समीप दहताल में पुल के नीचे बुधवार को युवक का शव मिला. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त इंद्रजीत गुप्त (30) निवासी मनियर के रूप में की.

अधूरी विद्युत परियोजनाओं पर बिफरे उपेंद्र तिवारी

फेफना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने विधायक निधि से प्रस्तावित 129 विद्युत परियोजनाओं को समय से पूर्ण ना करने के विरोध में मंगलवार को अपर जिला अधिकारी बच्चा लाल मौर्य और विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार का घेराव किया.

सिहांचवर में खून में सनी सड़क, दो की ठौर मौत

फेफना थाना क्षेत्र के सिहाचंवर के पास सोमवार की देर रात ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

आग ने ली युवक की जान, किशोर समेत दो झुलसे

रविवार को आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि उबलते तेल में गिरने दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया. उधर, कुण्डैल निवासी किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया. दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.

खस्ताहाल गड़वार पियरिया मार्ग का कोई पुरसाहाल नहीं

बलिया जनपद के खस्ताहाल गड़वार पियरिया मार्ग का कोई पुरसाहाल नहीं है. तसवीर इस सड़क की दयनीय हालत को बयान करने के लिए काफी है.

साल के अंत तक बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सांसद भरत सिंह को आश्वस्त किया है कि बलिया रेलवे स्टेशन के लिए 24 डिब्बे का वाशिंग पिट स्वीकृत हो गया है. महीने भर में इसका टेंडर हो जाएगा. बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां इस वर्ष के अंत तक लग जाएंगी. साथ ही बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम चल रहा है.