मनेरगा मजदूरों ने नवानगर ब्लाक पर दिया धरना

ग्राम पंचायत सीसोटार के विभिन्न गांव के मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को जुलूस निकाला व ब्लाक कार्यालय नवानगर पर धरना दिया. मनरेगा के तहत किए गए कार्यों के बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान उनकी मांग थी.

नवानगर में करेंट ने ली युवक की जान

नवानगर गांव के राजभर बस्ती में मंगलवार को दोपहर पंखा चालू करते समय बिजली की चपेट में आने से विनोद राजभर (27) की मौत हो गई. परिवार वालों ने आनन-फानन में कठौड़ा घाघरा के तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

सीकियां जजौली रोड खस्ताहालत में

नवानगर ब्लाक अंतर्गत जर्जर सीकियां जजौली मार्ग का बार-बार मांग के बावजूद अब तक निर्माण नहीं कराया गया. इसके चलते आवागमन की कठिनाई झेल रहे मार्ग के गांवों के नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

नवानगर ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र वेंटिलेटर पर

गांव में ही लोगों को जीवन रक्षक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने लगभग हर ब्लॉक में स्वास्थ्य सेंटरों का जाल सा बना रखा है. बावजूद इसके उच्च अधिकारियों की उदासीनता व अकर्मण्यता से अधिकांश स्वास्थ्य सेंटर बेमतलब साबित हो रहे हैं. गांव में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर चल रहे हैं. यह केंद्र चाहरदीवारी से अस्पताल होने का भ्रम तो बताते हैं किंतु स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर यहां कॉटन, दवा और इंजेक्शन मिलना तो दूर वहां के स्वीपर तक के दर्शन नहीं होते. जिस कारण अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के बजाय भूत बंगला के समान हो गए हैं.