महिला संग गाली गलौच, पुलिस ने किया चालान

पड़ोसी के घर ईंट पत्थर फेंकने, गाली गलौच व धमकी देने के मामले मे दोकटी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर 151 के तहत चालान कर दिया है. 

गैंग रेप के आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई

कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 376 डी आईपीसी एवं 5/6 पास्को एक्ट गैंगरेप के आरोपी सुरेश वर्मा पुत्र रघुवीर वर्मा निवासी सेवक राय का टोला थाना दोकटी के घर 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई.

चोटीकटवा – चांदी जैसी चमक वाली कैची दिखी और चोटी कट गई, सात नए मामले

चोटी कटने की तमाम वारदात सामने आने के बाद लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है. एडवाइजरी में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही गई है. दूसरी तरफ बलिया में कुल सात और चोटी कटने की सूचनाएं मिली हैं. 

थीं व्रत, आया चक्कर, हुईं बेहोश, मगर चोटीकटवा है कि मानता नहीं

थाना क्षेत्र के रेवती दतहां मार्ग के पास आसमान पुर के कटान विस्थापित छपरा सरिव नई बस्ती निवासिनी एक महिला की चोटी कटने की घटना बुधवार व बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात हुई, उधर शुक्रवार की शाम बद्धिराम पुर गांव में भी इसी तरह की एक घटना की सूचना है. 

गायघाट में बाइक को बचाने में कमाडंर पलटी, तीन की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

हल्दी थाना क्षेत्र में गायघाट गांव के सामने बाइक-कमांडर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना में कमांडर पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

स्कूली वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत, अन्य हादसों में आधा दर्जन घायल

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई टीएस बंधा पर हुए सड़क हादसे में जहां एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया, वही अन्य हादसों में करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए.

पुलिसिया कार्रवाई से दयाछपरा, रेवती व सहतवार के शराब कारोबारियों में हड़कम्प

पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840  शीशी शराब की बरामदगी की है. 

दोकटी फीडर – मगर हफ्ते भर से ढिबरी के ही भरोसे है लालगंज के इर्द गिर्द का इलाका

पिछले एक सप्ताह से दोकटी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

सुघर छपरा मोड़ पर कमांडर की चपेट में आए युवक की मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के सुघरछपरा छपरा मोड़ पर सोमवार की शाम 5 बजे के लगभग कमांडर जीप की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई.

द्वाबा में हरे पेड़ों की कटान धड़ल्ले से

केंद्र तथा राज्य सरकार पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर पौधे लगाने व पेड़ों को बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत  से पेड़ों की कटाई  धडल्ले से जारी है.

48 घंटे में लेंगे एक्शन…… तब दोकटी थाने से हटे बैरिया विधायक

दोकटी थाना परिसर में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव के निलम्बन की मांग को लेकर अड़े विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह आखिरकार उच्चाधिकारियों मना लिया. देर रात तक मान मनौव्वल व 48 घण्टे के अन्दर जांच व कार्रवाई के आश्वासन दिया गया. इसके बाद आधी रात गए थाना परिसर से अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाहर निकले बैरिया विधायक.

दोकटी थाने में धरने पर बैठे बैरिया विधायक

बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह दोकटी थाने पर प्रभारी इचार्ज उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव पर अनुशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर में ही धरना पर बैठ गये है.

दोकटी के उपनिरीक्षक के खिलाफ बैरिया तहसील पर जमकर नारेबाजी

दोकटी थाने पर तैनात उप निरीक्षक वीरेन्द्र यादव की मनमानी व उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव व पूर्व जिला पचांयत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकत्ताओ ने काली पट्टी बांध कर बैरिया तहसील पर जम कर नारेबाजी की.