​अखार पीएचसी चालू कराने के लिए सांसद और विधायकों को पत्र लिखेंगे ग्रामीण 

ग्राम पंचायत अखार में बरसों से बनकर तैयार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शुरू न होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया है.

​सम्मानित की गई कम्प्यूटर चोरी प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन कर तीन दिन के अंदर कंप्यूटर चोरी का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया.

अमर सेनानी मंगल पाण्डेय की जन्म तिथि गलत बताने पर आक्रोश 

मंगल पांडेय विचार मंच की आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय नगवां  ढाले पर सम्पन्न हुई. जिसमें मंगल पांडेय की जन्म तिथि 19 जुलाई 1827 को दर्शाए जाने पर विचार मंच के सदस्यों ने विरोध किया.  

ओझवलिया – 9 को सांसद ने किया उद्घाटन, हफ्ते भर में ही चोरों ने कर दिया हाथ साफ

सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थापित नि:शुल्क कंप्यूटर केंद्र के कंप्यूटरों पर चोरोंं ने हाथ साफ कर दिया है.

सीएम को लिखी चिट्ठी, ड्रेस-किताब के साथ कॉपी-कलम भी बच्चों को दें

जागरूक युवा मंच के अध्यक्ष संयोग प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में ड्रेस किताब के अलावा कॉपी-कलम प्रमुखता के आधार पर मुहैया कराने की मांग की है.

PLANTATION

प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा में पौधरोपण

प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा प्रांगण में बुधवार पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाए गए. पौधरोपण का शुभारंभ प्रधानाध्यापक माद्रि सिंह ने किया.

ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि व जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर एसडीओ व जेई को बंधक बनाया

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने की मांग व पांच फीट नीचे तक तार लटकने की शिकायत को लेकर मिर्जापुर, बीबी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन वर्मा के नेतृत्व में दूसरी बार शनिवार को बीबी टोला में एसडीओ व जेई को करीब दो घण्टे तक बंधक बनाए रखा.

पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शिद्दत से याद किए गए चंद्रशेखर

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर दुबहड़ स्थित राजपूत ढाबा पर शुक्रवार को उनके व्यक्तित्व एवं जीवनशैली पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

सुघरछपरा मोड़ पर कुत्ते पर चढ़ गई बाइक, होमगार्ड का जवान जख्मी

100 नम्बर पुलिस गाड़ी पर ड्यूटी में तैनात बैरिया निवासी होमगार्ड का जवान तुषार कांत सिंह उर्फ रिंकू सिंह (30) शुक्रवार को उस समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह ड्यूटी के लिए घर से दुबहड जा रहा था.

ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ नगवा में

ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ दुबहड़ के खंड विकास अधिकारी राजेश राय एवं प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने नगवां में किया. इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश राय ने सभी ग्रामीणों को पौधरोपण करने की शपथ दिलाई.

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में बाढ़ से खतरे पर चर्चा

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में आचार्य पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के संयोजकत्व में गुरुवार को प्रबुद्धजनों की बैठक हुई. इस मौके पर गाँव से सम्बन्धित समस्याओं एवं आने वाले बाढ़ से खतरे के बाबत चर्चा की गयी.

शिवरामपुर ढाले के पास कार्बाइन व राइफल समेत दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

शिवरामपुर ढाले के पास स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय व थानाध्यक्ष दुबहड़ विनीत राय व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को कार्बाइन और राइफल समेत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया. 

द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रीराम चौधरी का भावपूर्ण स्मरण

व्यक्ति रहे ना रहे उसकी अमर कृतियां सदैव उसकी मौजूदगी का एहसास कराती रहती हैं. इसी व्यक्तित्व के धनी डॉ. श्रीराम चौधरी हमेशा हमेशा के लिए याद किए जाते रहेंगे.

जब तक समाज नहीं बदलता, तब तक सरकार की कार्यप्रणाली नहीं बदलती – शुक्ल

सदर विधायक शुक्ल ने कहा कि आम जन मानस के सकारात्मक सोच के कारण ही प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से आज लाखों लोग रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ रहे हैं. हमारे उत्तर प्रदेश में बिना किसी दबाव के लोग विद्युत बिल का भुगतान कर रहे हैं.

सम्भावित बाढ़ से निपटने को एनडीआरएफ टीम ने की प्लानिंग

सम्भावित बाढ़ के प्रति आम जनता को राहत पहुंचाने के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह गम्भीर है. इसके लिए एनडीआरएफ वाराणसी की टीम गुरुवार को डीएम, एडीएम के साथ बाढ़ की स्थिति में पीड़ित गांवों तक पहुंचने की प्लानिंग की.   

दुबहड़ सीएचसी में पौधरोपण, पेड़-पौधों का महत्व बताया

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में छात्र नेता एवं समाजसेवी अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एसपी सुजाता सिंह के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर कृष्ण चंद्र सिंह ने पौधरोपण किया.

ग्रीन ओझवलिया क्लीन ओझवलिया की तैयारी बैठक में बनी रणनीति

आचार्य पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति की बैठक गुरुवार को ओझवलिया के ‘द्विवेदी भवन’ में हुई. इसमें कई अह्म निर्णय लिए गए.

डॉक्टर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

अखार चट्टी से मुखबिर की सूचना पर दुबहर पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह एवं बिटू सिंह पुत्र सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

अखार – लाठी-डंडे से पीट पीट कर मार डाला

दुबहड़ थाना क्षेत्र में शिवपुर दियर नई बस्ती अखार में बृहस्पतिवार को देर शाम भूमि विवाद में दबंगों ने लाठी डंडे से पीट पीट कर एक बुजुर्ग को मार डाला.