Tag: चुनाव
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती मतदान कार्मिक के रूप में लगायी गयी है. प्रायः ऐसा देखा गया है कि मतदान कर्मी के रूप में नियुक्त कतिपय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने स्वयं अथवा अपने परिवार की बीमारी के आधार पर ड्यूटी से मुक्त किये जाने का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाता है.
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है. सोमवार को पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय टोला काशीराय के बच्चों ने मतदान के प्रति आमलोगों को जागरूक करते हुए जयप्रकाशनगर क्षेत्र में न सिर्फ एक रैली निकाली, बल्कि स्थानीय बाजार बाबू के डेरा में मानव श्रृंखला बनाकर भी लोगों को मतदान के महत्व को बताया.
