सड़क हादसों में दंपति समेत आधा दर्जन घायल, लावारिस बाइक से हड़कम्प

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत आधे दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया. जिसमे एक युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

जल संरक्षण एवं स्वच्छता जन जागरूकता गोष्ठी

बलिया जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा नीर निर्मल परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को दो गांवों में गोष्ठी आयेाजित हुई. चिलकहर ब्लॉक के नगपुूरा गांव व गड़वार ब्लॉक के बहादुरपुर गांव में आयोजित गोष्ठी में जल संरक्षण एवं अंशदान के प्रति जागरूक किया गया.

रामध्यान महाविद्यालय, जोगापुर में प्रायोगिक परीक्षा 4 को

रामध्यान महाविद्यालय, जोगापुर, बुढ़ऊं, गड़वार, बलिया में स्नातक कला संकाय गृह विज्ञान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय खंड के समस्त परीक्षार्थियों (संस्थागत एवं पूर्व) की प्रायोगिक परीक्षा 4 मई 2017 को प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय प्रांगण में संपन्न कराई जाएगी.

रतसर कला के गरीब मजदूरों/किसानों को मुफ्त जीवन बीमा

सोमवार को मजदूर दिवस के अवसर पर गड़वार ब्लाक के रतसर कला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के प्रयास से गांव के गरीब मजदूरों/किसानों को मुफ्त जीवन बीमा सुविधा उपलब्ध करवाया गया.

प्रशिक्षण में उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस की दी जाएगी जानकारी

निजी या सहकारी बिक्री केंद्रों के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक डीवीटी करने के लिए पीओएस मशीन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके लिए विकास खण्डवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. प्रतिदिन दो पालियों में यह प्रशिक्षण होगा.

पचखोरा में पूर्व प्रधान का घर चोरों ने खंगाला, बड़सरी में भी चोरी

थाना क्षेत्र के पचखोरा में रविवार की रात रोशनदान के सहारे पूर्व प्रधान के घर में प्रवेश कर चोरों ने लाखों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. उधर गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव में भी सूने घर में चोरी की सूचना है.

बोलेरो की चपेट में आई छात्रा ने दम तोड़ा, बाइक चालक गंभीर

बलिया-नगरा मार्ग पर इसारी सलेमपुर गांव के सामने बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा प्रीति खरवार (21) निवासी हजौली थाना गड़वार की मौत हो गई.

रामपुर असली, भरथांव व मठिया लिलकर गांवों में अग्नि का तांडव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरथांव व मठिया लिलकर गांवों और गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली में बुधवार की दोपहर आग ने कहर बरपाया.

गड़वार थाने पर डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस गड़वार थाने पर आयोजित हुआ. इस दौरान काफी आवेदकों ने जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया.

गड़वार के परसिया गांव में भूमि विवाद में मारपीट

गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. मारपीट के दौरान एक पक्ष के चार लोग हुए घायल.

पीएम आवासों में शौचालयों का लक्ष्य अब 10455 किया गया

परियोजना निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत शतप्रतिषत आवासों के साथ शौचालय निर्माण हेतु वर्ष 2016-17 में योजनान्तर्गत पूर्व में 6070 आवासों का लक्ष्य जनपद हेतु निर्धारित किया गयाा था.

कुल 60 क्रय केंद्र खुले, 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी ऑनलाइन खरीद

शासन के आदेश के क्रम में रबी विपणन वर्ष 2017-18 मे मूल्य समर्थन योजना के तहत कुल 60 गेहूं क्रय केंद्र खोल दिये गये हैं. खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी. रेट 1625 रुपये प्रति क्विंटल है. केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. खरीद ऑनलाइन ही की जाएगी.

पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसौती में विदाई समारोह

पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसौती के कक्षा आठ के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया. शिक्षा क्षेत्र गड़वार के खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार राय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

हिंयुवा ने मनाया जश्न, बाइक जुलूस निकाल बंटी मिठाई

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्री समूह के शपथ ग्रहण समारोह पर रसड़ा व बलिया शहर में जहां हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और खुशियां जताई, वहीं सिकंदरपुर में विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान में समारोह पूर्वक मिठाई खिलाकर खुशियां जताई गईं.

जिलाधिकारी को उमावि देवकली परिसर में मिली नकल सामग्री

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में स्कूलों पर भ्रमण कर परीक्षा की शुचिता को जांचा. केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश देते रहे कि परीक्षा की शुचिता भंग हुई तो जेल जाने की भी तैयारी रखें.

रसड़ा और नरही में भारी मात्रा में शराब बरामद, 11 गिरफ्तार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों में रविवार को पुलिस एवं स्वाट प्रभारी टीम ने घेराबंदी कर एक पिकअप बोलेरो एवं दो बाइक पर लाद कर लाखों रुपयो के हरियाणा निर्मित शराब को क्षेत्र में बेचने जा रहे युवकों को धर दबोचा.

स्कार्पियो की चपेट में आया युवक घायल, गंभीर

सुखपुरा- गड़वार मार्ग पर भलुही मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. स्कार्पियो सवार लोगों ने उसे कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान वे लोग गाड़ी लेकर भाग गए.