सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना, बिजली से लेकर बाढ़ राहत कार्यों पर घेरा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने शुक्रवार को बांसडीह प्रवास के दौरान डाक बंगले पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के फैसले उद्योगपतियों के हित में लिए जा रहे हैं, जबकि आम जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

सांसद ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाई होगी और अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने कहा कि “ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पीड़ित ही परेशान होगा और दोषी खुलेआम घूमते नजर आएंगे।”

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

सांसद ने क्षेत्र की जर्जर बिजली व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जगह-जगह बिजली के तार लटक रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। “मैंने कई बार जिलाधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,”

उन्होंने आरोप लगाया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, ट्रिपिंग रोकने और नई बस्तियों में विद्युतीकरण की जरूरत है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यही नहीं, राजभर ने कहा कि गंगा और घाघरा नदी से जुड़े बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरा रोड क्षेत्र हर साल बाढ़ की चपेट में आते हैं, लेकिन अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई है। “जब बाढ़ आती है, तब ही मरम्मत और बचाव के नाम पर काम शुरू होता है,” उन्होंने गर्मी में आग लगने की घटनाओं को लेकर भी प्रशासन को घेरा और कहा कि अग्निशमन विभाग की तैयारियां भी नाकाफी हैं।

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और फार्मासिस्ट या वार्ड बॉय के भरोसे अस्पताल चल रहे हैं। बांसडीह सीएचसी पर एक्स-रे मशीन खराब होने का भी उन्होंने मुद्दा उठाया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.