

सरयू का पानी घटा लेकिन अब नई चुनौतियां.. भोजपुरवा में पशुओं को घेर रही अज्ञात बीमारी
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन इसी बीच भोजपुरवा गांव में पशुओं पर बीमारी का संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार एक दर्जन से अधिक पशु अज्ञात बीमारी से ग्रसित हो गए हैं। इन पशुओं के शरीर पर अचानक फोड़े जैसे उभर आते हैं और कुछ दिनों बाद फट जाते हैं। आशंका लम्पी रोग को लेकर जताई जा रही है जो कि पशुओं के लिए जानलेवा है।
ग्रामीण रामजी, श्रीराम, संजय, चंदन, मुन्नीलाल, धनजी, हीरालाल आदि ने बताया कि बीमारी के चलते पशु चारा-पानी ठीक से नहीं ले पा रहे हैं और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। इससे गांव में पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से तत्काल चिकित्सीय टीम भेजकर उपचार कराने की मांग की है।
इधर, सरयू नदी का जलस्तर घटते ही भोजपुरवा क्षेत्र में कटान की रफ्तार भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इससे प्रभावित परिवारों में दोहरी चिंता घर कर गई है—एक तरफ पशुओं की बीमारी और दूसरी ओर घर-दुकानों के नदी की धारा में समाने का खतरा।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। पशुओं की बीमारी के संबंध में पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि तत्काल जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

