

लखनऊ। प्रमुख सचिव सूचना उत्तर प्रदेश सरकार नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल उन्नाव में आयोजित फाइटर प्लेन का ट्रायल देखकर वापस राजधानी लौट रहे थे. तभी रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है. उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है. चिकित्सकों के अनुसार खतरे की कोई बात नहीं है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
नवनीत सहगल की पत्नी वन्दना सहगल भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच चुकी हैं. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रमुख सलाहकार अलोक रंजन व डीएम लखनऊ सतेंद्र सिंह भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच सकते हैं. आशंका है कि श्री सहगल की आंख के निचले हिस्से में भी चोट है. वैसे फिलवक्त डॉक्टर जांच में जुटे हैं.
