जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, गणनाकर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर देंगे ट्रेनिंग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

डीएम ने कहा कि जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद देश की आठवीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस के माध्यम से कराई जाएगी। नागरिकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए संबंधित ऐप डाउनलोड कर जानकारी भरनी होगी।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में सुपरवाइजर एवं इन्वेस्टिगेटर (गणनाकर्मी) की नियुक्ति की जाए और उन्हें मास्टर ट्रेनर द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रशिक्षण की शुरुआत सुपरवाइजर स्तर से पहले कराई जाएगी। इस कार्य में शिक्षक, लेखपाल तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे विभागों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगाया जाए, जिनसे नियमित शासकीय कार्य प्रभावित न हो। साथ ही आमजन को मोबाइल ऐप के उपयोग और डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।

जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति में कुल नौ सदस्य होंगे जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ की संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों के नाम शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी को दिए। प्रशासन ने जनगणना 2027 को पारदर्शी, सटीक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.