आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में कोई पीछे नहीं

पुलिस ने भांजी लाठियां, मची अफरा तफरी

बलिया। बलिया कलेक्ट्रेट में सोमवार के दिन करीब 52 की संख्या में प्रत्याशियों ने  नामांकन किया. कुछ प्रत्याशी तो सादगी से आये और अपना नामांकन किये, परंतु कुछ दलों के प्रत्याशियों ने तो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी.

बात करे तो सदर से भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल व बैरिया से सुरेन्द्र सिंह, सिकन्दरपुर से संजय यादव, बलिया सांसद भरत सिंह के साथ नामांकन करने झण्डा, ढोल, ताशा एवं जुलूस लेकर पहुंचे. पुलिस ने बल प्रयोग करके लाठी भांजी, जिससे अफरा तफरी मच गयी. वहीं निर्दल प्रत्याशी केतकी सिंह भी कुछ कम नहीं रही, उनके भी सैकड़ों समर्थकों ने झण्डे लेकर नारेबाजी करते हुए घंटों रोड जाम कर दिये. वहीं बांसडीह के राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी नीरज सिंह गुड्डू के समर्थक भी हाथों में झण्डे लेकर नारेबाजी करते रहे. यही हाल बांसडीह के सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी, फेफना से बसपा प्रत्याशी अम्बिका चौधरी, बांसडीह के बसपा प्रत्याशी शिवशंकर चौहान, सिकन्दरपुर के सपा प्रत्याशी मो.रिजवी, बेल्थरारोड के सपा प्रत्याशी गोरख पासवान के समर्थकों ने आचार संहिता की खूब जमकर धज्जियां उड़ाई.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE