

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बच्चों की स्कूली शिक्षा का नया सत्र शुरू होने जा रहा है, इसी बीच बांसडीह कस्बे में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए ‘क्यूट पेटल्स प्ले स्कूल’ की शुरूआत की गई है। इसका उद्घाटन उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के लिए इस तरह का आधुनिक और सकारात्मक वातावरण वाला संस्थान क्षेत्र के लिए सराहनीय कदम है।
उपजिलाधिकारी ने अपने संबोधन में उम्मीद जताई कि यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनेगा, जहां खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था होगी और बच्चों पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव नहीं डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रारंभिक चरण जितना सहज और आनंददायक होगा, बच्चे उतनी ही बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस दौरान उन्होंने एलईडी स्लेट पर अपने विचार लिखकर हस्ताक्षर भी किए और अभिभावकों को विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के अंकों पर अत्यधिक ध्यान न दें, बल्कि उन्हें बिना दबाव के सीखने का वातावरण प्रदान करें। बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
एसडीएम ने यह भी सुझाव दिया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए 8 से 10 घंटे की पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है, जिससे वे तरोताजा होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक सिंपी सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अभिभावकों में अरुण कुमार सिंह, आशीष गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, सूरज गुप्ता, रामबाबू सोनी, दीपक गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतुल ओझा ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

