मजदूर कामगार आज दिखाएंगे ताकत

बृहस्पतिवार को श्रमिक कल्याण परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ और यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने अलग अलग बैठक कर के जिले के मजदूर कामगारों से दो सितंबर के भारत बंद को कामयाब बनाने का आह्वान किया.

जीआरपी के आला अफसर बलिया पहुंचे

राजकीय रेल पुलिस के लखनऊ रेंज के डीआईजी दलवीर सिंह अपने मातहतों के साथ वृस्पतिवार को बलिया पहुंचे. वे जीआरपी थाने में पूछताछ करने के बाद सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे. जहां पर मंगलवार को देर रात छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में लूट के बाद ट्रेन से बाहर फेंकी गई महिला का इलाज चल रहा है.

पुलिस के छापे में शराब पीते हत्थे चढ़े 30 लोग

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर बृस्पतिवार को देर शाम शहर में स्थित बियर और देशी शराब की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर शराब पी रहे लगभग तीन दर्जन युवक पकड़े गए. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.

समायोजन से वंचित 418 शिक्षा मित्र मायूस

समायोजन से वंचित रह गये जनपद के 418 शिक्षा मित्रों के चेहरे पर दिन-ब-दिन मायूसी के बादल गहरे होते जा रहे है. कारण कि सूबे की सरकार इन वंचितों के लिए न तो कोई ठोस कदम उठा रही है और ना ही कोई ऐसा आश्वासन ही दे रही है, जिससे इनकों भविष्य सुरक्षित होने का आभास हो.

बांसडीहरोड के गांव में बालक से कुकर्म

बासडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े किशोर के साथ युवक ने कुकर्म किया. घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

चयनित लेखपालों की तैनाती तहसीलों में हुई

लेखपाल भर्ती परीक्षा में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती तहसीलों में कर दी गयी है. योगेश कुमार, शिवम कुमार, देवानन्द सिंह, प्रियंका, संखवार, गौरव कुमार, पूनम कुमारी, संतोष कुमार एवं भावना सिंह की तैनाती तहसील बलिया में की गयी है.

किसी बाढ़ पीड़ित को लोगों ने भूखा नहीं सोने दिया

गंगा व घाघरा का पानी उतरने के साथ बन्धों पर शरण लिए लोग अब अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं. वापस लौटेने वाले लोगों का जीवन अब कुछ दिनों तक आंगन से बाहर तक कीचड़ में गुजरने वाला है. घर से बाहर आकर आश्रय लेने और फिर अपने घर वापसी में परिस्थितियां काफी कुछ बदल गयी है.

सिकंदरपुर में राशन कार्ड बनाने में अनियमितताएं

मुहल्ला बढ़ढा (वार्ड नंबर एक) निवासी पूर्व सभासद प्रतिनिधि रामजी वर्मा ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में नए राशन कार्ड बनाने के नाम पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जनता से धन उगाही कर के पात्र गृहस्थी में अपात्र व्यक्तियों को संलिप्त करने व पुराने बीपीएल कार्ड धारकों को राशन कार्ड से वंचित करने के संबंध में अवगत कराया है.

करेंट से पति की मौत, महिला गंभीर

खेत में निराई गुड़ाई करते वक्त करेंट की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को दंपति गंभीर रूप से झुलस गए. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पति ने दम तोड़ दिया. पत्नी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

सोडोमी का आरोपी लैब अटेंडेंट गिरफ्तार

सोडोमी (गुदा मैथुन) का आरोपी बीएचयू का लैब अटेंडेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. चार लोगों के साथ मिलकर छात्र के यौन शोषण करने का आरोप है. बलिया के छात्र ने आरोप लगाया था कि दीपक शर्मा ने चार साथियों के साथ मिलकर 13 अगस्त को उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और सिगरेट से भी जलाया.

आरक्षी को कुचलकर मारने कोशिश में चालक गिरफ्तार

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजेंद्र को बोलेरो तथा पिकअप से कुचल कर मारने के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

अजीत पाठक ने दूध वितरण का जायजा लिया

बेलहरी के चार विद्यालयों में दूध वितरण का जायजा बुधवार को जिला समन्वयक अजीत पाठक ने लिया. प्रावि रासबिहारी नगर में डीसी एमडीएम ने यूनीफार्म वितरण के साथ ही बच्चों में दूध वितरित किया.

विधानसभा में उठा प्रेरकों के बकाया मानदेय का मामला

विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया कि बकाया मानदेय का मामला मंगलवार को ही विधानसभा में नियम 51 के तहत उठा चुके हैं, विधायक सिंह ने कहा कि सपा सरकार इस मामले पर संवेदनहीन बनी हुई है, जो उचित नहीं है.

प्राथमिक विद्यालय सहोदरा शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ में शनिवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया

आज से खुले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया है कि बृहस्पतिवार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुल गए हैं. विद्यालयों पर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है.

बिजली के बिल ने कहीं का नहीं छोड़ा

मऊ में एक परिवार भारी भरकम बिजली के बिल की भेंट चढ़ गया है. आरोप है कि करीब एक लाख रुपये का बिजली का बिल आने के बाद गरीब परिवार से बिल की वसूली के लिए अधिकारी घर पहुंचे और कुछ इस कदर धमकाया कि परिवार ने अपने आपको घर में कैद कर लिया.

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का विधेयक पेश

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वादे पूरे करते हुए बुधवार को विधानसभा में बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर बनने वाले विश्वविद्यालय से संबंधित विधेय़क पेश कर दिया. गौरतलब है कि चार अरब की लागत से इस इस विश्वविद्यालय का निर्माण होगा.