

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दुबहर,बलिया. सतीश चंद्र महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर स्वर्गीय अर्जुन कुंवर की पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों ने उनकी स्मृति में सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्रों, अमल कुंवर एवं विराट कुंवर द्वारा नगवा, बयासी, बुलापुर और अखार सहित आसपास के कई गांवों के दर्जनों जरूरतमंद व गरीब परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया ।
ज्ञात हो कि प्रोफेसर अर्जुन कुंवर अपने जीवनकाल में शिक्षा जगत से जुड़े रहने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी बेहद संवेदनशील थे। वे सदैव गरीबों और लाचारों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। पिता के पदचिन्हों और आदर्शों पर चलते हुए उनके पुत्र अमल कुंवर एवं विराट कुंवर भी समय-समय पर सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आज के कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त मात्रा में आटा, चावल, दाल, तेल, बेसन, नमक, चिउरा और गुड़ आदि खाद्य सामग्री पैकेट के रूप में प्रदान की गई। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष का भाव दिखा।
इस पुनीत कार्य के अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से बच्चन जी प्रसाद, शंकर प्रसाद चौरसियाअमरनाथ सिंह, रणजीत सिंहनितेश पाठक, पंचदेव नारायण दुबेरामजी गिरी, राकेश यादवलालजी सिंह, श्रीभगवान चौधरीसंजय जायसवाल, डॉ. सुरेश चंद्र प्रसाद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

