

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड के ग्राम पंचायत हबसापुर, विकास खंड नगरा में विधायक निधि योजना के अंतर्गत मुख्य बस्ती से प्राथमिक विद्यालय होते हुए छठ घाट तक बनने वाली सीसी रोड का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने फीता काटकर किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गांव के लोगों के साथ-साथ छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और जनता के आशीर्वाद से आगे भी ऐसे विकास कार्य लगातार कराए जाते रहेंगे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ग्रामीणों ने भी इस सड़क निर्माण को लेकर खुशी जाहिर करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बनने से मुख्य बस्ती, विद्यालय और छठ घाट तक आने-जाने में अब काफी आसानी होगी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिंटू, सुरेश सिंह, राजबहादुर यादव, उमेश अम्बेडकर, मनीष जायसवाल, महातम सिंह, छट्टू सिंह, राजू सिंह, नवनीत सिंह, धीरज यादव, मनीष सिंह तथा चन्दन गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

