करइल की सड़कों के गड्ढे आखिर कब दुरुस्त किए जाएंगे

गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के करइल की सभी सड़कें बाढ़ के चलते जगह जगह धंस गयी हैं. जहां जहां सड़के पानी के दबाव से टूट गयी थी उन सडकों को मण्डलायुक्त वाराणसी के आदेश के बाद केवल ईंट और मिट्टी से भरकर किसी तरह से आने जाने लायक कर के छोड़ दिया गया है. जबकि मण्डलायुक्त ने बाढ़ से बदहाल सभी सम्पर्क मार्गों को मरम्मत कराने का निर्देश दिया था.

बाढ में मण्डलायुक्त स्वयं जिलाधिकारी के साथ कोटवा नरायनपुर लट्ठडीह मार्ग पर स्थित कनुवान पहूंच कर कटी सडक का निरीक्षण किये थे. करीमुद्दीन पुर जोगा बालापुर मार्ग जो करइल के लोगों को मुहम्मदाबाद तहसील पर जाने का एक मुख्य मार्ग है, इस सड़क पर लौवाडीह के पास सड़क के सटे एक जानलेवा गड्ढा हो गया है. गड्ढे के पास ही सड़क मुड़ती है.

शादी विवाह का मौसम है और जाड़े ने भी अपनी दस्तक दे दी है. अगर अविलम्ब इस जानलेवा गड्ढे को नहीं भरा गया तो यह गड्ढा कभी भी किसी बडे दुर्घटना का सबब बन सकता है. जोगा प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष राय हाकिम, करीमुद्दीन पुर प्रधान प्रतिनिधि राजेश राय, दिनेश राय गुड्डू, शिब्बू मिश्रा, अवनीश राय, रिंकू राय, मिथिलेश राय, राम अवध समेत ढेर सारे लोगों ने अविलम्ब इस गड्ढे को भरने की अपील की है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE