गोरखपुर–मऊ रेलखंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निरीक्षण

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर–मऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को परखा। इस दौरान उन्होंने बेल्थरा रोड स्टेशन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन तथा रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में महाप्रबंधक ने देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड और मऊ स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्यों की गति तेज रखने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए गए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से सलेमपुर–बेल्थरा रोड रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक बेल्थरा रोड स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर तथा अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही स्टेशन परिसर में चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इसी क्रम में उन्होंने बेल्थरा रोड स्टेशन यार्ड में किमी 33/21 पर स्थित पॉइंट्स संख्या 101B एवं SEJ का सेफ्टी निरीक्षण कर संरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया और रेल संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।महाप्रबंधक के इस निरीक्षण से बेल्थरा रोड स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.