Ballia-बाढ़ पीड़ितों का आरोप-नहीं मिल रही राहत सामग्री, एसडीएम को पत्रक सौंपा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बाढ़ के कहर से जूझ रहे टीएस बंधा के किनारे बसे विभिन्न गांवों के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झून्नू के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी को पत्रक सौंपकर राहत सामग्री वितरण की मांग की।

झून्नू सिंह ने एसडीएम को बताया कि सरयू नदी की कटान और बाढ़ से ग्रामीण लंबे समय से गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बावजूद इसके शासन से निर्धारित बाढ़ राहत सामग्री अभी तक पीड़ितों तक नहीं पहुंची है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

 

उन्होंने बताया कि रेंगहा, रामपुर नंबरी, चितविसाव खुर्द, ककटी सहित आसपास के गांव चारों तरफ से बाढ़ की चपेट में हैं। इस वर्ष दूसरी बार गांव पूरी तरह बाढ़ से घिरे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई।

 

बाढ़ पीड़ितों ने मांग उठाई कि सरकार द्वारा निर्धारित राहत सामग्री का त्वरित वितरण किया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र ही सामग्री का वितरण नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

 

इस दौरान पूर्व प्रधान पारस यादव, नन्दलाल यादव, वीरेंद्र यादव, सोनू यादव, रमेश कुमार, राजू यादव, रामजी यादव, सुरेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, अजय साहनी, रोहित सिंह, नागेन्द्र यादव, राजेन्द्र सिंह, संजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE