बिजली कटौती के खिलाफ भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

रसड़ा नगर में विद्युत विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती से आजिज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी को पत्रक सौपा.

भाजपा खरीद मंडल की नई कार्यकारिणी

भाजपा खरीद मंडल के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. जिसके अनुसार उपाध्यक्ष लाल बच्चन शर्मा, विनोद शंकर गुप्ता, महेंद्र राम, बृजेश सोनी, आनंद सिंह व सुनील पांडेय, महामंत्री चंद्रभान गुप्ता व राधेश्याम यादव, कोषाध्यक्ष कृष्णा सोनी, मंत्री देवंती वर्मा, अखिलेश गुप्ता, सुदीप आर्य, रामानंद चौहान, विभूषण सिंह और रवींद्र पटेल बनाए गए हैं.

चोरी गई बाइक बरामद, तीन का चालान

सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा पर बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र ने चोरी की बाइक सहित तीन लोगों को पकड़ कर चालान कर दिया.

राजमार्ग जाम करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विद्युत आपूर्ति ठीक करने और जर्जर तारों को बदलने के लिए बुधवार को कंसोपटना, शाहमुहम्मदपुर, जकरिया, परसिया, पचवार, चन्द्रवार, महतवार आदि गांवों के ग्रामीणों का पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन और रसड़ा-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करना अब महंगा पड़ेगा.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 5 को

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस 05 सितम्बर को विकास भवन सभागार में अगस्त माह में हुए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे.

कैबिनेट मंत्री नारद राय की बैठक आज 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय गुरुवार की रात जिले में आ जाएंगे. प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने बताया कि मंत्री श्री राय 02 सितम्बर दिन शुक्रवार को 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ राहत में लगे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

दिउली में मनबढ़ की खुराफात

बाबा बालखंडी नाथ मंदिर दिउली में बुधवार की रात्रि चोरों ने शिवलिंग का नाग गायब कर दिया.0जारी संतन पांडेय ने कहा कि बुधवार की शाम को शिवजी पर नागफन था. सुबह जब पूजा करने गए लोगों ने देखा कि नागफन गायब है. श्रद्धालुओं की सूचना बाद पुलिस छानबीन में जुट गईं है.

जीआरपी के आला अफसर बलिया पहुंचे

राजकीय रेल पुलिस के लखनऊ रेंज के डीआईजी दलवीर सिंह अपने मातहतों के साथ वृस्पतिवार को बलिया पहुंचे. वे जीआरपी थाने में पूछताछ करने के बाद सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे. जहां पर मंगलवार को देर रात छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में लूट के बाद ट्रेन से बाहर फेंकी गई महिला का इलाज चल रहा है.

पुलिस के छापे में शराब पीते हत्थे चढ़े 30 लोग

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर बृस्पतिवार को देर शाम शहर में स्थित बियर और देशी शराब की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर शराब पी रहे लगभग तीन दर्जन युवक पकड़े गए. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.

बांसडीहरोड के गांव में बालक से कुकर्म

बासडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े किशोर के साथ युवक ने कुकर्म किया. घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

चयनित लेखपालों की तैनाती तहसीलों में हुई

लेखपाल भर्ती परीक्षा में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती तहसीलों में कर दी गयी है. योगेश कुमार, शिवम कुमार, देवानन्द सिंह, प्रियंका, संखवार, गौरव कुमार, पूनम कुमारी, संतोष कुमार एवं भावना सिंह की तैनाती तहसील बलिया में की गयी है.

किसी बाढ़ पीड़ित को लोगों ने भूखा नहीं सोने दिया

गंगा व घाघरा का पानी उतरने के साथ बन्धों पर शरण लिए लोग अब अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं. वापस लौटेने वाले लोगों का जीवन अब कुछ दिनों तक आंगन से बाहर तक कीचड़ में गुजरने वाला है. घर से बाहर आकर आश्रय लेने और फिर अपने घर वापसी में परिस्थितियां काफी कुछ बदल गयी है.

सिकंदरपुर में राशन कार्ड बनाने में अनियमितताएं

मुहल्ला बढ़ढा (वार्ड नंबर एक) निवासी पूर्व सभासद प्रतिनिधि रामजी वर्मा ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में नए राशन कार्ड बनाने के नाम पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जनता से धन उगाही कर के पात्र गृहस्थी में अपात्र व्यक्तियों को संलिप्त करने व पुराने बीपीएल कार्ड धारकों को राशन कार्ड से वंचित करने के संबंध में अवगत कराया है.

सोडोमी का आरोपी लैब अटेंडेंट गिरफ्तार

सोडोमी (गुदा मैथुन) का आरोपी बीएचयू का लैब अटेंडेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. चार लोगों के साथ मिलकर छात्र के यौन शोषण करने का आरोप है. बलिया के छात्र ने आरोप लगाया था कि दीपक शर्मा ने चार साथियों के साथ मिलकर 13 अगस्त को उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और सिगरेट से भी जलाया.

आरक्षी को कुचलकर मारने कोशिश में चालक गिरफ्तार

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजेंद्र को बोलेरो तथा पिकअप से कुचल कर मारने के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

बिजली के बिल ने कहीं का नहीं छोड़ा

मऊ में एक परिवार भारी भरकम बिजली के बिल की भेंट चढ़ गया है. आरोप है कि करीब एक लाख रुपये का बिजली का बिल आने के बाद गरीब परिवार से बिल की वसूली के लिए अधिकारी घर पहुंचे और कुछ इस कदर धमकाया कि परिवार ने अपने आपको घर में कैद कर लिया.

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का विधेयक पेश

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वादे पूरे करते हुए बुधवार को विधानसभा में बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर बनने वाले विश्वविद्यालय से संबंधित विधेय़क पेश कर दिया. गौरतलब है कि चार अरब की लागत से इस इस विश्वविद्यालय का निर्माण होगा.

चलती ट्रेन से महिला को फेंका, लूट

मंगलवार की रात लखनऊ छपरा वाया बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से इलाज के लिए वाराणसी जा रही विवाहिता की चेन व अन्य जेवरात लूटने के बाद बदमाशों ने चलती ट्रेन से उसे फेंक दिया.