Category: Uncategorised
मेले में विभिन्न संस्थानो व सरकारी संस्थान ने स्टॉल लगाकर नवीन तकनीकी बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन प्रदर्शित किया. वहीं गोष्ठी में कृषि विज्ञानं के वैज्ञानिकों, अधिकारियों द्वारा कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी. विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में कृषि रक्षा अधिकारी संजेश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया.
शहीद राजेश कुमार यादव की मां एवं पत्नी को राज्य सरकार पेंशन देगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित 20 लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं सैनिक कल्याण रामगोविंद चौधरी ने दी. श्री चौधऱी ने मंगलवार को शहीद राजेश कुमार यादव के पैतृक निवास दुबहर यादव का डेरा पर पहुंचकर राज्य सरकार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा परिवारीजनों को ढांढस बंधाया.
