कप्तान ने रसड़ा, नगरा और भीमपुरा थानों का जायजा लिया

पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने रविवार की रात कोतवाली रसड़ा, नगरा समेत भीमपुरा थानों का औचक निरीक्षण किया. थानों पर पुलिस कप्तान द्वारा अचानक पहुंचने पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा.

बलिया से आनंद बिहार सुपरफास्ट ट्रेन का तोहफा धनतेरस पर

धनतेरस पर बलिया वालों को आनंद विहार (दिल्ली) से सीधी नई सुपरफास्ट ट्रेन मिलने जा रही है. इसका शुभारम्भ 28 अक्तूबर को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर करेंगे.

आपके पांव बहुत हसीन हैं ए नेताजी, इन्हें जमीन पर मत रखना…..

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर खाट सभा एवं किसान सभा के क्रम में रविवार को बैरिया विस के विभिन्न स्थानों पर राहुल संदेश यात्रा के तहत सभा की गई.

बैरिया पहुंची राहुल की संदेश यात्रा

राहुल संदेश यात्रा माझी विधायक विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में रविवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र में पहुंची. यात्रा का जगह जगह काग्रेस जनों द्वारा स्वागत किया गया.

आजमगढ़ टू बलिया वाया सर्जिकल स्ट्राइक इन रसड़ा

आजमगढ़ मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने सोमवार को बलिया जाते समय रसड़ा के विभिन्न विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया. रसड़ा से कमिश्नर सीधे बलिया शहर के लिए रवाना हो गई.

महिला से बदसलूकी का आरोपी गिरफ्तार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी गांव में शौच करने जा रही एक महिला के साथ उसी गांव के युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया. रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

रेल राज्यमंत्री को फेफना विधायक ने थमाई फेहरिस्त

रविवार को फेफना में रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी ने क्षेत्र से सम्बन्धित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन देते हुए उन पर अविलम्ब कार्रवाई की मांग की.

1029 करोड़ की लागत से दोहरीकरण व विद्युतीकरण होगा

फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को 1029 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई है. ऐसा कहना है रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का. श्री सिन्हा ने फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास फेफना जंक्शन स्टेशन पर रविवार को आयोजित एक समारोह में किया

ल भइया, बन त गइल हाइवे से सीएचसी सोनबरसा तक सड़क

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं द्वारा की गई पहल आखिर रंग लाई. आन्दोलन का परिणाम भी चट से सामने आ गया. एनएच 31 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा तक लगभाग 300 मीटर सड़क बन कर रविवार को पूरी तरह से तैयार हो गई. आन्दोलन में शामिल युवा इस उपलब्धि को अपने पहले आन्दोलन की पहली जीत मान कर उत्साहित है.

विभिन्न पार्टियों के दर्जन भर कार्यकर्ता बसपा में शामिल

खनवर गांव स्थित आवास पर शनिवार को विधायक उमाशंकर सिंह की उपस्थिति में दर्जनों विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थामा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूरे विधान सभा क्षेत्र के लोगों को अपना समझता हूं.

शाहमुहम्मदपुर में वैज्ञानिक खेती के टिप्स दिए

रसड़ा विकास खण्ड के समग्र लोहिया गांव शाहमुहम्मदपुर में ओम गौरा सेवा समिति के तत्वावधान में आत्मा योजना अन्तर्गत एक दिवसीय फिल्ड डे का आयोजन किया गया.

लखनऊ में समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह शाही का निधन

सुखपुरा के तपनी गांव निवासी समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह शाही (60) का लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया.

टीकाकरण में दुबहड़, नगरा, रसड़ा, मनियर फिसड्डी

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही हो. यह तभी सम्भव होगा जब हमारे सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टर अपने कर्तव्य को समझेंगे. अपने अस्पताल की व्यवस्था ऐसा करें कि जनता को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा हो.

कर्मचारी/अधिकारी समन्वय समिति गठित

सेवा निवृत्त कर्मचारी/अधिकारी कल्याण समिति की 17 अक्टूबर को हुई मासिक बैठक में कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक उदयभान बलिया में हुई.

कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर ना आए

डीएवी इण्टर कॉलेज के शिवनारायण सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा देश रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मान के लिए पूरे देश में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के तहत क्षेत्र के दो शहीद वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. शहीदों के परिजनों को एनडीआरएफ व बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

मनोज सिन्हा के स्वागत के लिए भाजपाइयों ने की तैयारी

रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के फेफना में 23 अक्टूबर के आगमन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर तैयारी बैठक की गयी.