एसडीएम ने चकिया-मझौंवा के कोटेदार को निलंबित किया

बिल्थरारोड एसडीएम बाबूराम चौधरी ने क्षेत्र पंचायत सीयर के चकिया-मझौंवा गांव के राशन कोटेदार संतोष कुमार की दुकान पूर्ति निरीक्षक की आख्या पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दस जख्मी

उभांव थाना क्षेत्र के तेन्दुआ पट्टी फरसाटार गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ. संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से जमकर ईंट, पत्थर, लाठी, डंडे और भाले चले, जिसमें दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए.

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर गुस्साए कांग्रेसी, पीएम की निन्दा

वन रैंक वन पेंशन की मांग अनसुनी करने पर पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या करने व मृत सैनिक के घर सान्त्वना देने जा रहे राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में केन्द्र सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है.

दीप कुमार सोनी बने बांसडीह के नए कोतवाल

मिर्जापुर से स्थानान्तरित होकर बलिया आए दीप कुमार सोनी को पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बांसडीह का नया कोतवाल बनाया है. सोनी ने कार्य भार भी ग्रहण कर लिया है.

पूर्व मंत्री राजधारी सिंह को भातृशोक

पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता राजधारी सिंह के बड़े भाई 70 वर्षीय सत्यनारायण सिंह का निधन इलाज के दौरान बुधवार को पीजीआई लखनऊ में हो गया.

सुगनी जे रोवय वियोग से आदित्य होऊ न सहाय

छठ पर्व की मान्यता-मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस महाव्रत को निष्ठा भाव से विधिपूर्वक संपन्न करता है वह संतान सुख से कभी अछूता नहीं रहता है. इस महाव्रत के फलस्वरूप व्यक्ति को न केवल संतान की प्राप्ति होती है बल्कि उसके सारे कष्ट भी समाप्त हो जाते हैं.

सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

लेह लद्दाख स्थित सिन्धु दर्शन की तीर्थ यात्रा से होकर लौटने वाले उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासियों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

छूटे लोगों को वोटर बनने का एक मौका और

विधानसभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे / आपत्तियां दाखिल करने की तिथि अब निर्वाचन आयोग द्वारा 15 नवम्बर तक कर दी गयी है. पहले अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक ही थी.

तहसील दिवस में मामले आए 148, निस्तारित 16

सिकन्दरपुर तहसील में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में हुआ. इस अवसर पर आए फरियादियों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के कड़े निर्देश दिए. कहा कि तहसील दिवस के मामले को गम्भीरता से लें.

प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदायों में विवाद

गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती धूरा गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए. स्थिति की गंभीरता को देखते मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. घटना बुधवार शाम की है.

सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर राजनीति कर रहे हैं प्रधानमंत्री – महफूज आलम

देश के सैनिकों का सभी को सम्मान करना चाहिए. सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी तरह की राजनीति उचित नहीं है. यह विचार है बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर महफूज आलम का.

दो पट्टीदारों के बीच जमकर चटकीं लाठियां, बाइकें फूंकी

कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में मंगलवार की रात बाउंड्रीवाल को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डण्डे व ईंट-पत्थर चले, जिसमें आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में करवाया गया.

ट्रक ने साइकिल सवार ड्राइवर को रौंदा

रसड़ा – मऊ मार्ग स्थित हिताकापुरा गांव के समीप मंगलवार की रात 10 बजे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में साइकिल सवार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. आस पास के लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.

सपा के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में जिले से जाएंगी 30 बसें

समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में 5 नवंबर को भाग लेने के लिए बलिया से 30 बसों की व्यवस्था नगर विधानसभा क्षेत्र से की गई है.

केक काटकर मनाया गया बलिया का ‘बर्थ डे’

शहीद पार्क चौक में केक काटकर बलिया जनपद के स्थापना का 137 वां वर्षगांठ मनाया गया. इस मौके पर भारी तादाद में नगर के प्रमुख समाज सेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे. बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष राधिका मिश्रा ने केक काटकर सबको केक खिलाया और बलिया जनपद के स्थापना के 137 वीं वर्षगांठ पर सबको बधाई दी.

शहीद रमाशंकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

भोपाल शहर के अहिल्या नगर में शहीद चीफ वार्डन रमाशंकर यादव का घर है. वहां रमाशंकर यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने अहिल्या नगर का नाम रमाशंकर नगर करने का एलान किया है.

जिला नहीं, नेशन है, मगर हैप्पी बर्थ डे कब है बागी बलिया का

लगभग 80 वर्षों तक गाजीपुर की एक तहसील बने रहने के बाद बलिया को जनपद का दर्जा एक नवम्बर 1879 को मिल था. 1857-58 में बलिया सर्वाधिक हलचल ग्रस्त रहा. यहां की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तथा विपरीत परिस्थितियों पर कड़ी नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय बनाने का फैसला किया गया, जिसके फलस्वरुप गाजीपुर तथा आजमगढ़ के कुछ अंश जोड़कर 1 नवंबर 1879 ई. को बलिया जनपद की स्थापना हुई.

पटेल व इंदिरा का भावपूर्ण स्मरण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती सादगी से मनाया.