नोट की चोट से सब्जी व्यापारियों को होश उड़े

बलिया के पूर्वी इलाके व पश्चिमी बिहार के गांवों व बाजारों के सब्जी बिक्रेताओं की पहली पसन्द बैरिया ग्राम पंचायत के बीबीटोला में सुबह लगने वाली थोक सब्जी मण्डी में लगातार तीन दिन से उदासी पसरी है.

अफवाह उड़ते ही धड़ाधड़ गिरने लगे दुकानों के शटर

रेवती बाजार में उस समय धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे, जब किसी ने यह अफवाह फैलाया कि दुकानों पर इनकम टैक्स एवं सेल टैक्स वालों की छापेमारी होने वाली है. फिर क्या था दुकानदारों के बीच यह खबर वायरल होते ही दुकानों के शटर गिरने लगे.

देवपुर मठिया में लाखों के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां ग्राम पंचायत अन्तर्गत देवपुर मठिया गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात स्व. मोहन तिवारी के घर में छत के रास्ते आंगन में उतरे अज्ञात चोरों ने नगदी, आभूषणों सहित दो लाख रुपये से अधिक संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

अध्यापक रामकेश यादव को मातृशोक

देवराज इण्टर कॉलेज पशुहरी के अध्यापक रामकेश यादव की माता राजेश्वरी देवी (78) का निधन शनिवार की सुबह भीटा भुवारी स्थित उनके आवास पर हो गया. वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी.

अफवाह फैला रहे हैं असामाजिक तत्व, आप सावधान रहें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा है कि किल्लत की अफवाहें फैला कर व्यापारियों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं कुछ लोग. जिला प्रशासन को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अविलंब सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

नापी के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

खरीद में नापी के दौरान दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर. आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल. 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हालत गंभीर. मौके पर पहुंची पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी है.

एसबीआई सिकंदरपुर के बाहर लगा ग्राहकों के लिए टेंट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदरपुर शाखा पर नोट परिवर्तित करने, जमा करने, निकालने और एटीएम से पैसे निकालने के लिए सुबह से ही हजारों ग्राहकों की भीड़ लग गई है.

अतिक्रमण पर चला पुलिस डंडा, 76 पर रिपोर्ट

नगर में सड़क पर अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस का डण्डा चला. इस दौरान 76 दुकानदारों पर पुलिस ने दफा 34 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया. कोतवाल अनिल चन्द्र तिवारी, सिटी इंचार्ज लाल साहब के नेतृत्व में अतिक्रमण का डण्डा ठेला, खोमचा आदि दुकानदारों पर चला तथा 76 दुकानदारों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया.

सपा-बसपा शासन में महिलाओं को सम्मान नहीं – स्वाति

स्थानीय प्यारेलाल चौराहा पर बृहस्पतिवार की भाजपा की परिवर्तन यात्रा को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वक्ताओं ने सपा बसपा पर हमला बोलते हुए कहा की सपा बसपा से मुक्ति के बाद ही प्रदेश का विकास सम्भव है.

यूपी विधान सभा चुनाव में पड़ोस से भी जुड़ रहे तार

यूपी के विधान सभा चुनाव में खासकर बैरिया विधान सभा क्षेत्र में पड़ोसी राज्य बिहार की भी भूमिका अहम होती है. यह विधान सभा क्षेत्र बिहार सीमा से सटा हुआ है. यहां लगभग चुनावों में एक दूसरे इलाके के लोग अपने-दलों से जुड़े प्रत्याशियों की मदद में उतर जाते हैं. बैरिया कांग्रेस की ओर से अभी से ही अपने तार जोड़े जाने लगे हैं.

भूमि विवाद में पत्रकार व परिजनों पर जानलेवा हमला

भीमपुरा थाना क्षेत्र के कान्धरापुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में हुए जानलेवा हमले में एक पत्रकार सहित चार लोग घायल हो गए. परिजन एवं आस पास के लोग सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाए. वहां गम्भीर रूप से घायल पत्रकार एवं उनके पिता को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना के चलते गांव में तनाव की स्थिति है.

पूर्वांचल में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा जदयू – आरसीपी सिंह

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की बलिया इकाई द्वारा शुक्रवार को अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन कुशवाहा छात्रावास, परिखरा में किया गया. इसमें पूर्वांचल की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय लिया गया. बिहार के सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की सभी सीटों पर जनता दल (यू) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा. जदयू के प्रति लोगों में आकर्षण है.

आपूर्ति कर्मचारी और कोटेदार लूट खसोट बंद करें – रिजवी

सिकंदरपुर क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सुरभि सिंह की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश के पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवानगर रामवचन यादव को उनके प्रतिनिधि अखिलेश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने तलवार भेंट कर चांदी का मुकुट पहना सम्मानित किया.

द्वाबा से चली परिवर्तन की आंधी – मुक्तेश्वर सिंह

डाक बंगला में शुक्रवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह ने बलिया से शुरू भाजपा की परिवर्तन यात्रा में द्वाबा की शानदार सहभागिता पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित किया. इस बैठक में बैरिया विधान सभा क्षेत्र के सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

सपा बांसडीह के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हरेंद्र सिंह

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने सुखपुरा निवासी व सपा के जिला सचिव हरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधानसभा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है .

मुहम्मदाबाद पहुंची बलिया से निकली परिवर्तन यात्रा

परिवर्तन यात्रा का बलिया जनपद से गाजीपुर में प्रवेश करते ही विशाल सिंह चंचल सदस्य विधान परिषद, भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह निदेशक वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर सैदपुर, आनन्द राय मुन्ना, वीरेन्द्र राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, विजय शंकर राय, राजेन्द्र निषाद, राम प्रताप सिंह पिंटू समेत हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने जोरदार ढंग से स्‍वागत किया.

अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है ‘नोट की चोट’

केंद्र सरकार द्वारा 1000 और 500 के नोट बंद किए जाने की खबर अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है. बांसडीह स्थित भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, पूर्वांचल बैंक , कैथवली स्थित सेन्ट्रल बैंक की शाखा में शुक्रवार को सुबह बैंक खुलते ही लोगो की लम्बी लाईन लग गई.

बूथ कमेटियों के लिए भासपा में मंथन शुरू

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के सुहलदेव भासपा इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक एकईल गांव में हुई. इसमें विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटियों के गठन के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही इस कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया, जिससे गठन का कार्य समय से पूरा हो सके.

कोटेदार के खिलाफ क्रमिक अनशन पर बैठे कार्ड धारक

बांसडीह तहसील के ग्राम आदर के कार्ड धारकों ने चन्द्रमा यादव व सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए कहा है कि ग्राम आदर की उचित दर की दुकान का कोटेदार मनमाने तरीके से काम करता है, जिसके निलम्बन के लिए कार्ड धारकों ने एसडीएम से मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए गुरूवार 10 नवम्बर से गांव के तीन कार्ड धारक विजय सिंह, मुसाफिर चौधरी तथा राजकुमार यादव कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन आरम्भ कर दिए हैं.

मोहिलपुर के पात्र कार्ड धारकों ने डीएम को दिया पत्रक

विकास खण्ड दुबहड़ के ग्राम पंचायत पटखौली (मोहिलपुर) के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए कहा है कि हमारे गांव के कोटेदार उपेन्द्र पाठक द्वारा अन्त्योदय कार्ड पर 20 किलोग्राम गेहूं, 15 किलोग्राम चावल के स्थान पर 30 किलोग्राम खाद्यान्न एक माह के अन्तराल पर दिया जाता है.