किसी के पांव का कांटा निकाल कर तो देखो

गड़वार के उर्जावन युवाओं ने ठण्ड के दस्तक देते ही क्षेत्र के कंपकपाते मजलूम तथा मजबूर शरीरों पर अपने प्यार और सम्मान से ओतप्रोत लगभग सात सौ लोगों को कम्बल ओढ़ाने का सफल प्रयास किया. निश्चित रूप से यह कार्यक्रम प्रशंसनीय के साथ साथ अनुकरणीय भी है.

गाजीपुर रैली में मुहम्मदाबाद की धमक होनी चाहिए – अफजाल

मुहम्मदाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने 23 नवंबर को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैली को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया.

करइल की सड़कों के गड्ढे आखिर कब दुरुस्त किए जाएंगे

मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के करइल की सभी सड़कें बाढ़ के चलते जगह जगह धंस गयी हैं. जहां जहां सड़के पानी के दबाव से टूट गयी थी उन सडकों को मण्डलायुक्त वाराणसी के आदेश के बाद केवल ईंट और मिट्टी से भरकर किसी तरह से आने जाने लायक कर के छोड़ दिया गया है. जबकि मण्डलायुक्त ने बाढ़ से बदहाल सभी सम्पर्क मार्गों को मरम्मत कराने का निर्देश दिया था.

कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला प्रचार समिति के तत्वावधान में तानाशाह तरीके से बिना किसी उचित वैकल्पिक व्यवस्था किए मोदी सरकार के नोट बंदी को लेकर तुगलकी फरमान विरोध किया गया. इस मौके पर आम आदमी, गरीब किसान, मजदूर की परवाह न किए जाने से आक्रोशित होकर रोडवेज तिराहे पर मोदी सरकार का पुतला फूंका गया.

शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बांसडीह में भी कार्रवाई

बांसडीह पुलिस ने कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर क्षेत्र के डूहिमुसी के चांदपुर, हुसेनाबाद, राजागांव खरौनी आदि जगहों पर एक साथ छापेमारी कर भट्ठियों को तोड़ डाला व बर्तनों को कूंच कर लगभग छह कुंतल लहन को नष्ट कर दिया.

गाजीपुर रैली के लिए बांसडीह में सपाइयों ने जगाई अलख

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने इलाके के विभिन्न गांवों का दौरा कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की गाजीपुर में हो रही रैली अधिक से अधिक संख्या में चलने की अपील की है.

पापड़ बेलने के बाद भी कैश तो दूर निकासी फॉर्म तक नहीं मिल रहा

नोटबन्दी के बाद लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने कई तरह की घोषणाएं की, लेकिन सुखपुरा स्थित पूर्वांचल बैंक में कर्मचारी अपनी मनमर्जी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ग्राहकों को नोट देना तो दूर निकासी फॉर्म तक नहीं मिल पा रहा है. रवींद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जब वे बैंक पहुंचे तो निकासी फॉर्म लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी,

सपा राज की अराजकता से मुक्ति बसपा ही दिलाएगी – मौर्या

बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करने के साथ ही प्रदेश अराजकता के माहौल से छुटकारा दिला सकती है. सपा राज में प्रदेश में विकास, धन के लूट खसोट, दलाली व जघन्य अपराध चरम पर है. बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ मंडल करुणाकांत मौर्या ने बहेरी चट्टी पर पार्टी के तत्वावधान में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया.

राजमलपुर में रंगे हाथ दबोचे गए पाकेटमार

राजमलपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन पर चढ़ते समय एक युवक का पाकेट मारने पर दो पाकेटमारों को लोगों ने दौड़ा कर धर दबोचा.

दहेज के लिए शादी तोड़ने पर रिपोर्ट दर्ज

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में दहेज़ के लिए शादी तोड़ने पर लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.

और मैडम की होर्डिंग्स को उतार दिया गया

मैडम का मंत्री पद छिनते ही क्षेत्र में उनका दबदबा भी खत्म होता नजर आ रहा है. जिस मैडम के इशारे पर बाराचंवर में हवा चलती थी, उनका सपा सुप्रीमो के स्वागत में टांगा गया होर्डिग भाजपा नेता द्वारा उतार दिया गया.

विजयीपुर में कटहर नाला पर बने पुल का उद्घाटन

सोमवार को सदर विधायक नारद राय ने मुहल्ला विजयीपुर में कटहल नाला पर एक करोड़ 39 लाख रुपये से बने पुल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा करना ही हमारा संकल्प था.

ददरी मेला में पहुंचे पुलिस कप्तान, दुकानदारों से की बातचीत

ददरी मेला में वसूली की शिकायत मिलने पर पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण आ धमके. उन्होंने दुकानों पर जाकर वसूली के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली. मेला में तैनात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वसूली की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी.

इब्राहिमाबाद पशु मेला में पसरा सन्नाटा, नहीं पहुंचे बाहरी व्यापारी

बलिया पशु मेला से एक सप्ताह बाद से शुरू होने वाले सन्त सुदिष्ट बाबा के नाम पर इब्राहिमाबाद मे तीन सप्ताह तक चलने वाले पशु मेला में सन्नाटा पसरा है. यह मेला जिला पंचायत द्वारा लगाया जाता है और जिला पंचायत को इस मेले से अच्छे राजस्व की प्राप्ति होती रही है, लेकिन बड़े नोट बन्दी का असर इस मेला पर पड़ा है. न तो बाहर से अपने पशुओं की खेप लेकर व्यापारी आए और न ही बाहरी खरीदार.

देश के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

देश के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस का उद्धघाटन हो गया. प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उद्घाटन में फाइटर जेट विमान शामिल हुए. एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर उन्नाव में किया गया, जिसके बाद यह पब्लिक के लिए खुल गया.

दयाछपरा में साढ़े चार सौ लीटर अपमिश्रित शराब बरामद

अपमिश्रित शराब के लिए कुटीर उद्योग का रूप ले चुके दयाछपरा के कच्ची शराब बनाने वालों पर सोमवार को अपराह्न पुलिस ने अचानक धावा बोल कर भट्ठियों को नष्ट कर दिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दयाछपरा में यह अब तक की सबसे बडी कार्रवाई बताई जा रही है.

बलिया पुलिस ने पकड़ी साढ़े पांच लाख की प्रतिबन्धित अर्जिनियां

पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. थाना कोतवाली के चौकी चन्द्रशेखर नगर प्रभारी एसआई पंकज कुमार अम्बष्ट मय हमराही क्षेत्र में थे. उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों नम्बर जेएच 10 आर 9516 है, में कुछ लोग प्रतिबंधित अर्जिनिया लादकर शहर क्षेत्र में आ रहे हैं.

सैदपुर का बहुप्रतीक्षित गंगा पुल लगभग बन कर तैयार

सैदपुर तहसील एवं आस पास के लोगों के लिए सुखद खबर है. सैदपुर का बहुप्रतीक्षित गंगा पुल लगभग बन कर तैयार हो चुका है. हालांकि वाहनों का आवागमन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन दो पहिया वाहन सहित पैदल लोग आने-जाने लगे हैं. उम्मीद है कि 23 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आ रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैली में भाग लेने के लिए चंदौली के पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक छोटे वाहनों से उसी पुल के रास्ते आएं.

सारी समस्याओं की जड़ सपा – डॉ. मुकेश सिंह

सैदपुर क्षेत्र के कुसुम्ही कलां में रविवार को भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह निदेशक वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर ने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं जानीं. श्री सिंह ने उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया और कहा कि आप सभी की समस्याएं तो सपा जनित हैं.

ददरी मेला में पुलिसिया जुल्म के शिकार दुकानदारों ने सुनाई फरियाद

ददरी मेले में शनिवार की रात चार पांच सिपाहियों द्वारा एक क्रॉकरी की दुकान के लड़कों को बुरी तरह मारा पीटा गया. दुकानदारों ने सैकड़ों की संख्या में रविवार को इस घटना की शिकायत चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता व ईओ सन्तोष मिश्रा से की.