गुमनाम पर्यावरण रत्‍न नन्‍दकिशोर भाई नहीं रहे

लगभग एक सप्‍ताह तक बीमार रहे और लगभग 42 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. वह गुमनाम पर्यावरण प्रेमी थे. उन्‍हें कुछ माह पहले सेवा निवृत आईएएस अधिकारी (पूर्व प्रमुख सचिव) डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्‍मानित किया था.

रसड़ा से चोरी गई बाइक, गाजीपुर में मिली

रसड़ा क्षेत्र के बस्तौरा गांव में दो दिन पहले तिलकोत्सव के मौके पर चुराई गई बाइक प्रधानपुर बंधा के समीप गाजीपुर जनपद के खेत में मिली है.

डॉ.विवेकी राय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात आंचलिक साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया. मुखाग्नि छोटे पुत्र दिनेश राय पोते एश्वर्य राय, यशवन्त राय एवं आनन्द राय ने दी.

घुरहुआ करेजा पीट- पीट के रो रहा है

घुरहुआ करेजा पीट- पीट के रो रहा है. मुखिया जी ने चूतिया बनाया है. अगला चुनाव में इनकरा के छठी के दूध न याद दिला द कहिहें. बड़ा नीच है, हमके फंसा दिया और लल्लन की दुआरी पर हेंकड़ी झाड़ रहा था कि घुरहुआ के खूबे बुरबक बनाये है. अकेले में भेंटा जाई त डीह बाबा के किरिया मरबो करब सरऊ के. चार अक्षर पढ़ का लिहलन, अपना के तुलसी बाबा के दमाद बुझने लगे.

गाजीपुर के दो जवान पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए शहीद

गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर निवासी राजपूत रेजिमेंट के शशांक सिंह (22) पुत्र अरुण सिंह और बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर गांव निवासी मनोज कुमार कुशवाहा (31) पुत्र हरिलाल कुशवाहा शहीद हुए हैं.

शिवपाल की माने तो सपा का टिकट वही बांटेंगे

सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की माने तो विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट वही बांटेंगे. पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की 23 नवंबर को आरटीआई मैदान की रैली के सिलसिले में वह मंगलवार की शाम सवा चार बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचे. पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में वह मीडिया से मुखातिब हुए.

एकाउंट में पैसे हैं, मगर नगदी के अभाव में थमी सांस

मरीज के बैंक एकाउंट में पर्याप्त पैसे हैं. बनारस में डॉक्टर मांग रहे हैं 20,000 नगद. पूर्वांचल बैंक, शाखा मधुबनी (बैरिया) का प्रबंधन 2,000 रुपये अधिक नगदी भुगतान को तैयार नहीं. इस रस्साकशी में मरीज की जान इलाज के अभाव में चली गई.

जोगा मुसाहिब के भाजपा नेता सत्येंद्र गोंड़ अब साइकिल पर सवार

समाजवादी पार्टी में अंसारी बंधुओं की पाली शुरू होते ही इन्होंने अपने नाम के अनुरुप काम करना शुरू कर दिया है. पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने भाजपा के मजबूत गढ़ मुहम्‍मदाबाद क्षेत्र के भाजपाई जिला पंचायत सदस्‍य को तोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर बैठा दिया.

गई तो थीं छठ मनाने, मगर पुखरायां ट्रेन हादसे में दम तोड़ दी

पुखरायां रेल हादसा में थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी पनवास देवी (50) की मौत हो गई. सोमवार को अकबरपुर के अस्पताल से उनका शव घर आते ही पूरे गांव में मातम छा गया.

दो दिवसीय शाखा दर्शन यात्रा को किया रवाना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय शाखा दर्शन यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को क्षेत्र के नगवा स्थित मंगल पांडेय स्मारक से हुआ. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित युवाओं की साइकिल दर्शन यात्रा विकासखंड दुबहर के समस्त ग्राम पंचायतों में भ्रमण करते हुए पुनः बुधवार को समाप्त हो जाएगी.

लोगों का कुशलक्षेम पूछा, शोक संतप्त को ढांढस बंधाया

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने मंगलवार को अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मिले व उनके कुशलक्षेम पूछा व बांसडीह में सपा के कैम्प कार्यालय बांसडीह सिनेमा हॉल पर एक बैठक कर गाजीपुर की रैली के तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बिलारी गांव में युवक ने की खुदकुशी

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में पारिवारिक कलह से ऊब कर मंगलवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु बलिया भेज दिया.

बहुत कचोट रहा डॉ. विवेकी राय का जाना

प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय के निधन पर सांस्कृतिक संस्था अंकुर के सदस्यों की एक बैठक संत यतीनाथ परिसर मे आहूत की गई, जिसमें उनका भाव पूर्ण स्मरण किया गया.

पुखरायां ट्रेन हादसे में मृत सुग्रीव पंचतत्व में विलीन

रविवार को कानपुर देहात के पुखरायां के पास हुई ट्रेन दुर्घटना में सहतवार नगर पंचायत के वार्ड न 5 निवासी सुग्रीव प्रसाद (55) पुत्र स्व. बृजबिलास की लाश सोमवार को देर रात 11.00 के क़रीब घर पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. सुग्रीव अपने परिवार के लोगो को इन्दौर (मप्र) में छोड़ कर अकेले अपने छोटे भाई की बेटी की शादी मे शरीक होने आ रहे थे.

चिकित्सा क्षेत्र में तनिक भी लापरवाही क्षम्य नहीं – डॉ. पीके सिंह

हम सब एक ऐसे विभाग से जुड़े हैं, जिसका ताल्लुक सीधे जीने मरने से है. हमारी थोड़ी सी लापरवाही मरीज की जान ले सकती है और हमारी कर्तव्य परायणता एवं जागरूकता जीवन बचा सकता है. उक्त बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वयना का औचक निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य केन्द्र के मातहतों को हिदायत देते हुए कही.

आबकारी अधिकारी समेत पांच सस्पेंड

बलिया सदर कोतवाली अंतर्गत शहर के धर्मशाला चौराहा के पास देशी शराब की दुकान से शराब खरीद कर सेवन करने के चलते हुई पांच लोगों की मौत के मामले में शासन ने जिला आबकारी अधिकारी भुआल सिंह, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र, आबकारी कांस्टेबल ममता, बृजेश सिंह, आलोक कुमार गौतम को निलम्बित कर दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव नहीं रहे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.