शहीदों के परिजनों को ढांढस बंधाने में पीछे नहीं रहे एमएलसी चंचल, हर संभव मदद का भरोसा

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने एक बात तो साबित कर ही दी. शहीदों के परिवार की मदद में वह कोई कोताही नहीं करते. दूसरे नेताओं की तरह सरकारी मदद दिलाने की जुबानी वादा नहीं करते, बल्कि उसके पहले वह अपनी ओर से कम से कम एक लाख रुपये की मदद शहीद परिवार को जरूर देते हैं.

शहीद मनोज कुशवाहा और शशांक सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे रेल राज्य मंत्री

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को शहीद सैनिकों शशांक सिंह व मनोज कुशवाहा के घर पहुंचे. सबसे पहले वह बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर गांव निवासी शहीद सैनिक मनोज कुशवाहा के घर पहुंचे. उनके पहुंचते ही मनोज कुशवाहा के परिजन बिलख पड़े. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने परिजनों को ढांढस बंधाया.

शहीद शशांक सिंह के गांव में 15 लाख के विकास कार्य करवाएंगे सांसद भरत सिंह

बलिया सांसद भरत सिंह शनिवार को कासिमाबाद क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी व शहीद सैनिक शशांक सिंह के घर पहुंचे. उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह खुद को अकेला न समझे. उनके साथ पूरा देश है.

सीयर में सोशल आडिट कर्मियों ने बीडीओ का पुतला फूंका

क्षेत्र पंचायत सीयर के सोशल आडिट कर्मियों ने बीडीओ व विभाग द्वारा ग्राम सभा की जांच में सहयोग न देने व रुपये मांगने के आरोप से क्षुब्ध होकर शनिवार को सीयर ब्लाक में नारेबाजी करते हुए खण्ड विकास अधिकारी का पुतला फूंका.

उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश राजभर ही होंगे – अरविन्द राजभर

रसड़ा के गांधी पार्क के मैदान में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता सम्मलेन में शनिवार को वक्ताओं ने प्रदेश में भासपा एवं भाजपा की सरकार बनाने की हुंकार भरी. पूर्वांचल राज्य बनाने सहित भासपा की नीतियो को अमल में लाने के लिए कार्यकर्ताओ ने संकल्प दोहराया.

जल्द ही सिकंदरपुर नगर में दिन में बड़े वाहनों की नो इंट्री

नगर में पुलिस ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर डंडा चलाया. इस दौरान पुलिस कई बाइकों व ठेले को कब्जे में लिया. साथ ही कई मकान और दुकानों के सामने नाली पर बनाए गए पक्के चबूतरे, सीढ़ियां आदि तुड़वा दिया. जगह-जगह टिन व प्लास्टिक शेड हटवाया गया.

गेहूं की बुआई के सीजन में भी राजवहा नहर में पानी नहीं

राजवहा नहर सिकंदरपुर में बार-बार मांग के बावजूद अब तक पानी नहीं छोड़ा गया. इसके चलते गेहूं के फसल की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी में पानी के अभाव में कठिनाई झेल रहे नहर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है.

कांग्रेस ने बांसडीह में भी हल्ला बोला

कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज मोदी सरकार द्वारा नोटबन्दी के खिलाफ बांसडीह ब्लाक के पूर्व प्रमुख उमाशकर पाठक के नेतृत्व में बांसडीह डाक बगला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर धरना दिया गया.

पूरे परिवार को कमरों में बंद कर घर खंगाल ले गए चोर

दुबहड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात घर के सदस्यों को बाहर से दरवाजा बन्द कर दूसरे घर में रखे कीमती कपड़े, गहने एवं अठाइस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना पाकर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं जांच पड़ताल की.

मगई नदी में सूमो हादसे के मृतक आश्रितों को पांच पांच लाख

मुहम्‍मदाबाद विधायक सिबगतुललाह अंसारी ने शनिवार को बढईपुर गांव के मगई नदी में बीते दिनों टाटा सूमो डूबने से आठ मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मृतक आश्रित चेक पाने वालों में श्‍यामा बिंद, रामसूरत बिंद, बिहारी, बुझारत, राजकुमार, माधव, बैजनाथ आदि के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

एमएलसी प्रतिनिधि की बाइक पर हाथ साफ

बिल्थरारोड नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य सीयर के प्रांगण से एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रातिनिधि रविशंकर सिंह पिक्कू की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.

कांग्रेसियों ने नोट बंदी को तुगलकी फरमान बताया, बैरिया में धरना

बड़ी नोटों को आनन फानन में बंद किए जाने के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को बैरिया तहसील परिसर में धरना दिया.

शहीद राम उग्रह पांडेय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ जमदग्नि क्षेत्र

शनिवार को जखनिया रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय की प्रतिमा पर गाजीपुर के सांसद रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने माल्यार्पण कर अनावरण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.

फायरिंग कर रिटायर्ड फौजी ने ग्राम प्रधान समेत तीन को जख्मी किया

करंडा थाना क्षेत्र के सोनहरिया गांव में एक पूर्व फौजी ने गोलियां दाग कर ग्राम प्रधान रंगनाथ दूबे समेत तीन को जख्मी कर दिया. घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है. पुलिस ने पूर्व फौजी रामआग्रे दूबे को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक समेत हिरासत में लिया है. घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

निर्वाचन आयोग ने मांगी ध्वस्त मतदेय स्थलों की जानकारी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ के कारण जर्जर या ध्वस्त मतदेय स्थलों के संशोधन/प्रस्ताव की सूचना भेजे जाने के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में 28 नवम्बर को 11 बजे से एक बैठक होगी. यह जानकारी एडीएम मनोज सिंघल ने दी है.

बताया गया कम लागत में उम्दा शौचालय बनाने का मानक

गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) के अन्तर्गत एक कार्यशाला का आयेजन हुआ. इसमें विकास खण्ड स्तर पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में शौचालय निर्माण में ध्यान देने वाली बातों को समझाया गया.

फसल बीमा योजना में किसानों की बढ़ेगी भागीदारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृषि विभाग प्रयासरत है. बीमा के लिए एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत कर दिया गया है. इसके अलावा कम्पनी द्वारा गैर ऋणी कृषकों के लिए ओरिएंटल इन्श्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया को अधिकृत अभिकर्ता के रूप में नामित किया है

सभी विभागों में होगा ‘संविधान दिवस‘ का आयोजन: जिलाधिकारी

शनिवार को जिले भर के कार्यालयों में ‘संविधान दिवस‘ का आयोजन किया जाएगा. सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली से आए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने समस्त विभागाध्यक्षों को अपने विभाग में इस आयोजन के लिए निर्देशित किया है. कहा है कि इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को अवश्य पढ़ा जाए.