कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण 3 को

विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि जिन्होंने पिछले 06 अगस्त को गड़वार ब्लाक में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर में अपना चिन्हांकन कराया है, उनमें चयनित लाभार्थियों को 03 दिसम्बर सहायक उपकरण दिया जाएगा. राज्यसभा सांसद नीरज शेखर वितरण करेंगे.

नोटबंदी के खिलाफ अखिलेश व ममता की ‘युगलबंदी’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी मंगलवार को नोटबंदी के खिलाफ लखनऊ के 1090 चौराहे पर गरजीं. अखिलेश समर्थक भी इस रैली में जुटे. रैली स्थल पर अरविंद गोप और रविदास मेहरोत्रा पहुंच चुके हैं.

मऊ में तीन निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने अपनी टीम के निरीक्षकों/उपनिरीक्षक को कानून व्यवस्था पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से इधर से उधर किया है.

ददरी मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 30 को

ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश विदेश में ख्यातिलब्ध कवियों का काव्य पाठ होने जा रहा है. आगामी 30 नवम्बर दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से भारतेंदु कला मंच एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की काव्य सुरसरि का साक्षी बनेगा, जिसमे देश के दर्जन भर से अधिक मशहूर कवि अपने काव्यपाठ से उपस्थित श्रोताओं को आनंदित करने का काम करेंगे.

अमृतपाली में मारपीट में युवक घायल, हालत गंभीर

कोतवाली थानांतर्गत अमृतपाली में सुनील कुमार वर्मा (21) पुत्र रामनाथ वर्मा का कुछ लोगों से विवाद हो गया. नौबत मारपीट तक पहुंच गया.

कांग्रेसियों ने रैली निकाल नोट बंदी पर जताया आक्रोश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तुगलकी फरमान नोट बन्दी को लेकर आज आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला चुनाव अभियान प्रचार समिति के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने टाउनहाल से रैली निकाली, जो कासिम बाजार होते हुए गांधी चौक महावीर मन्दिर, एलआईसी रोड शीशमहल होते हुए आर्य समाज रोड, रेलवे स्टेशन जाकर एक सभा में परिवर्तित हो गई.

दलीय सीमाएं टूट जाती हैं कृष्णानंद राय के शहादत दिवस पर

भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय की शहादत दिवस पर हर वर्ष दलीय सीमाएं टूट जाती हैं. पिछले वर्ष सपा नेता एवं पठान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदर अली खान टाईगर, सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुहम्मदाबाद अवधेश राय, बसपा प्रत्याशी विनोद राय सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने भी स्व. कृष्णानंद राय में अपनी आस्था जताई थी.

विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है गाजीपुर – विजय मिश्र

वर्ष 2012 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही गाजीपुर निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ रहा है. आज गाजीपुर इस स्थिति में पंहुच चुका है, जहां से हम जिले में हर वर्ग हर धर्म और हर जाति के लोगों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए आश्वस्त कर सकते हैं. उपरोक्त बातें प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने नगर के नवाबगंज मुहल्ले में आयोजित वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बनी सीढी एवं नवाबगंज में नाले पर पर बनी पुलिया के लोर्कापण एवं रामलीला परिसर नवाबगंज में विधायक निधि योजनान्र्तगत बनने वाले सामूहिक विवाह घर के शिलान्यास के अवसर पर कहीं.

संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे कृष्णानंद का शहादत दिवस

पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के 29 नवंबर को शहादत दिवस की सारी तैयारियों को सोमवार की शाम अंतिम रूप दिया गया. कार्यक्रम शहीद पार्क में सुबह 11 बजे होगा. उसमें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मुख्य वक्ता होंगे. उनके आने की अधिकृत सूचना भी मिल गई है.

जब एसपी खुद सड़क पर उतर आए जाम से निजात दिलाने

नगर सहित एनएच 24 पर आए दिन जाम के झाम से जूझ रहे लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन सोमवार को खुद सड़क पर उतर आए. उन्होंने मोर्चा संभालते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों के अलावा मेदनीपुर तिराहे के पास एनएच 24 पर लगे जाम को हटवाया.

पीएचसी पर लाश लेकर पहुंचीं दर्जन भर महिलाएं-पुरुष

पीएचसी मुरलीछपरा पर सोमवार को लाश लेकर दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिलाएं पहुंची. ये लोग पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाकर चिकित्सा प्रभारी मुरली छपरा के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए. डिप्टी सीएमओ एनके सिंह भी मौके पर पहुंच गए.

अखंड भारत निर्माण मिशन का दसवां स्थापना दिवस

सही जीवन शैली एवं धर्म युक्त समाज की स्थापना के लिए संचालित राष्ट्र स्तरीय अखंड भारत निर्माण मिशन का दसवां स्थापना दिवस रविवार को रामनगर में मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान संबोधन में कहा कि यह मिशन वास्तव में पुनीत कार्य का व्रत लेकर स्वावलंबन की ओर अग्रसर है.

जनता मायावती को सत्ता सौंपने को आतुर- उमाशंकर सिंह

सिसवार कला गांव स्थित आईजीडी बाम्बे आर्ट व योगा टीचर्स ट्रेनिंग क्लिनिक का लोकार्पण सोमवार को विधायक उमा शंकर सिंह ने किया. ग्राम प्रधान एकलाख अंसारी ने विधायक उमा शंकर सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया. अपने सम्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक युग में तकनीकि शिक्षा का महत्व बढ़ गया है.

खराहवा इनार में नगदी के साथ मोबाइल फ्री ले गए

रसड़ा नगर के खराहवा इनार में रविवार की रात चोरों ने नसीम अहमद के घर के पिछवाड़े से छत के सहारे आंगन में प्रवेश कर खूंटी पर टंगे पैंट से साढ़े सात हजार रुपये के साथ एक कीमती मोबाइल पर पर हाथ साफ कर दिया.

गाजीपुर में सात इंस्पेक्टर व दस एसआई इधर से उधर

कानून व्‍यवस्‍था व पशु तस्‍करी पर लगाम व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर अरबिंद सेन ने सोमवार को जिले के विभिन्‍न थानों पर तैनात सात इंस्‍पेक्‍टरों व दस उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया.

भूमि विवाद में फायरिंग व मारपीट, चार घायल

उभांव थाना क्षेत्र के विशुनपुरा चट्टी पर सोमवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली व मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल व वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

रोडवेज कर्मचारियों से साढ़े चार लाख की लूट

सीयर पुलिस चौकी से चन्द कदम दूर हौसला बुलन्द दो बदमाशों ने बैंक में जमा करने जाते समय रोडवेज कैशियर से बैग में रखे साढ़े चार लाख रुपये दिनदहाड़े छीनकर बाइक से भाग निकले. लोग शोर मचाते तब तक बदमाश फरार हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौक पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किए. पुलिस द्वारा नाकेबन्दी की गई पर बदमाशों का का अता पता नहीं चल सका.

महुआतर गांव में फायरिंग, तीन की हालत गंभीर

उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर गांव में भूमि विवाद में चली गोली. एक घायल, धारदार हथियार से दो लोग गंभीर रूप से घायल. तीनों जिला अस्पताल रेफर