बांसडीह सीएचसी- बिन बिजली कैसे हो एक्सरे, उपकरण है तो ईसीजी डॉक्टर नहीं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह दो जगहों पर चलता है. एक एमबीबीएस व कुछ संविदा के डॉक्टरों के सहारे चलने वाले इस अस्पताल पर असुविधायें ही हैं. एक्सरे व इसीजी मशीनें तो हैं, लेकिन आज तक एक भी एक्सरे नहीं हुए और तो और यहां ईसीजी मशीन तो है, लेकिन इसे करने वाले डॉक्टर नहीं है.

प्रतिभावान मानस पांडेय की ऊंची उड़ान

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में बतौर सहायक अध्यापक तैनात मानस कुमार पांडेय ने शानदार उड़ान भरी है. मानस की इस सफलता से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है.

बिल्थरारोड नगर में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आजमगढ़ आरआर सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को बिल्थरारोड नगर में बिजली बकाया बिल व चोरी को खिलाफ सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ उभांव थाने में मुकदमा, 50 हजार से ऊपर के तीन दर्जन बकाएदारों की लाइन काटने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गयी. इस कारवाई से नगर में हड़कंप की स्थिति रही.

बांसडीह में “जबाब दो, हिसाब दो” नुक्कड़ सभा 11 को

बांसडीह नगर पंचायत में व्याप्त गंदगी मच्छर मारने की दवा छिड़काव सहित अन्य समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने उपजिलाधिकारी बांसडीह घनश्याम पाठक को पत्रक देकर समस्याओ से अवगत कराया.

ओडीएफ के लिए जागरूकता ही अमोघ हथियार – चौरसिया

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के ग्राम पंचायत उदयपुरा को शौच मुक्त ग्राम ओडीएफ बनाने के लिए समिति की बैठक प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान शमीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई.

पकवाइनार व कोटवारी में बैंक ग्राहकों ने काटा बवाल

रिजर्व बैंक का यह दावा है कि बैंकों में नोटों की कोई किल्लत नहीं है. यह दावा तो कम से कम पूर्वांचल बैंक में शुक्रवार को पूरी तरह फ्लाप साबित रहा. रसड़ा क्षेत्र के पूर्वांचल बैंक ने शुक्रवार को पैसे के अभाव में लेन देन पर हाथ उठा दिए.

सिर्फ गाजीपुर में एनएच 29 के गड्ढों से रोडवेज को रोजाना डेढ़ लाख का नुकसान

सामाजिक संस्था समग्र विकास इण्डिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एनएच 29 पर शेखपुर (गाजीपुर) पेट्रोल पम्प के सामने गड्ढे में जिम्मेवार प्रतिनिधियों व अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना किया. अब तक जानलेवा गड्ढों की वजह से दर्जनों जाने जा चुकी हैं. इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में कुश्ती करके, प्रतीकात्मक मुर्दा बनकर सो करके, प्रतीकात्मक सोये हुए मंत्री को जगा कर के, गड्ढों के पानी में नहा करके विरोध जताया.

दिसम्बर आया, आखिर कब बनेगा नौरंगा पीपा पुल

प्रत्येक वर्ष गंगा नदी पर बनने वाला नौरंगा पीपा पुल इस बार भी अपने निर्धारित समय पर नहीं बन पाया है. बैरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों मौजा की हजारों एकड़ जमीन गंगा उस पार है. गंगा उस पार ही चक्की और नौरंगा आदि गांव के हैं. लगभग दो दशक पहले से इस पार से उस पार आवागमन के लिए गंगा नदी पर पीपा का पुल बनाया जाता रहा है.

सिकंदरपुर में भाजपाइयों की बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शिशु मंदिर, सिकंदरपुर के प्रांगण में हुई. इसमें बूथ, कमेटियों के गठन के प्रगति की समीक्षा कर उसे शीघ्र पूरा करने पर बल दिया गया.

सिकंदरपुर तहसील पहुंचे अपर आयुक्त आजमगढ़

अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल पीके श्रीवास्तव ने गुरुवार को तहसील का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया. अपर आयुक्त राजस्व विभाग के समस्त अभिलेखों को देखा और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान तहसील के सभी विभागों के कर्मचारी मुस्तैद रहे.

सपा राज में जघन्य अपराधों की बाढ़ – राजनारायण

सिकंदरपुर क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक डुंहा गांव में हुई. इसमें पार्टी के तत्वावधान में डाक बंगला प्रांगण सिकंदरपुर में 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस समारोह में भाग लेने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

शराब कारोबारियों के अड्डों पर छापेमारी या खुन्नस में की गई कार्रवाई!

बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारियों पर गुरुवार की शाम की गई पुलिस छापेमारी पर बदले की भावना से की गई कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है. इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को लिखित भेजने व न्यायालय जाने की तैयारी चल रही है.

आजमगढ़ के असलहा सप्लायर गाजीपुर में पुलिस के हत्थे चढ़े

अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर गुरुवार की रात क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस की संयुक्‍त टीम ने तीन असलहा तस्‍करों को धर दबोचा.

चार घंटे एनएच पर रुकी रही रफ्तार, एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कदम चौराहा पर स्थानीय लोगों के साथ कुशवाहा सभा के पदाधिकारियों ने सुनील कुमार वर्मा के शव को शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रखकर सडक को जाम कर दिया. सुनील की पत्नी राजकुमारी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया है कि 27 नवंबर की रात पड़ोस के ही लाला यादव, रोहित यादव व सनी यादव पुत्रगण ददन यादव रॉड से जान मारने की नीयत से उसके पति सुनील कुमार वर्मा को मारा पीटा. जिला अस्पताल पहुंचने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

हार्ट अटैक से घोड़हरा निवासी सैन्य अधिकारी की आगरा में मौत

दुबहड़ थानान्तर्गत घोड़हरा गांव निवासी सेना के एक अफसर की गुरुवार को आगरा में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मिलिटरी अस्पताल में मौत हो गई. सेना की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अफसर का पार्थिव शव शनिवार को गांव आने की संभावना है.

खरीद-दरौली के बीच पक्का पुल, रिजवी समर्थकों की बांछें खिलीं

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद दरौली (बिहार) घाटों के मध्य घाघरा नदी पर पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति से इलाकाई लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. लोग एक दूसरे को बधाई तो दे ही रहे हैं, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को आभार संदेश भेजने की होड़ लगी है.

मारपीट में घायल युवक की मौत, कदम चौराहा जाम

बलिया सदर कोतवाली अन्तर्गत अमृतपाली निवासी युवक की मारपीट में घायल होने के बाद मौत, शव रखकर कदम चौराहे के पास नेशनल हाईवे को शुक्रवार को सुबह से भीड़ ने किया जाम.