Category: Uncategorised
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मरदह से जनचेतना साइकिल यात्रा निकाली. इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जनचेतना साइकिल यात्रा का मकसद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के समर्थन में गरीब, किसान और मजदूर लोगों को जागरूक करना.
भगत सिंह इण्टर कॉलेज के प्रांगण में छात्र शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं जांच शिविर आयोजन किया गया. इस जांच शिविर में शारदा नारायण हॉस्पिटल के चैयरमैन डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों मरीजों की जांचकर दवा भी वितरित किया गया.
