Category: Uncategorised
गिरफ्तार आरोपी मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 दिसम्बर 2015 को थाना सादात क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी मीरी राम को ग्राम सरैया नहर पुलिया के पास गोली मार कर हत्या कर दिया था. पुन: 20 दिसम्बर 2015 को सैदपुर थाना क्षेत्र के अमुआरा के पास वसूली कर लौट रहे व्यापारी को गोली मारकर पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया था.
लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाश नगर ग्राम पंचायत कोडरहा नौबरार के समाजसेवी सूर्यभान सिंह द्वारा बीते तीन अगस्त को मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गांव की समस्याओं को लेकर आठ बिंदुओं वाला पत्र लिखा गया था, जिसके जवाब में पत्र आयुक्त आजमगढ़ मंडल व जिलाधिकारी से होते हुए बैरिया उप जिलाधिकारी तक आया और उस पर जांच में तेजी आ गई है.
सपा के वरिष्ठ नेता व जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पद यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को भीखा छपरा, गोन्हया छपरा, अधिसिझुवा, विशुनपूरा, चाईछपरा, उपाध्यायपुर, बालक बाबा के मठिया, शिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ, सुरेमनपुर, दुर्जनपुर श्रीनगर करमानपुर, तालिवपुर, मिल्की, चकिया आदि आदि ग्राम पंचायतों में चौपाल लगा कर गावों की समस्यायें सुनी गयी.
बहादुरपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय पर 07 दिसम्बर दिन बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन होगा. सेवायोजन अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि रोजगार मेले में शिवशक्ति ग्रुप की विनूथना फर्टिलाइजर कम्पनी हैदराबाद साक्षात्कार के माध्यम से सोशल रिप्रजेन्टेटिव पद के लिए चयन किया जाएगा. बेरोजगार अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ आकर मेले का लाभ उठावें.
