सीएमओ कार्यालय पर छात्रों ने जड़ा ताला, धरना

बृहस्पतिवार को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं से नाराज एवं दुर्व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों एवं छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में धरना दिया.

लाठी चार्ज पर मथुरा महाविद्यालय में भी शिक्षकों ने आक्रोश जताया

लखनऊ में पेंशन बहाली की मांग पर पुलिस लाठी चार्ज में शिक्षक की मौत के विरोध में मथुरा महाविद्यालय में भी अध्यापकों ने जनपदीय महाविद्यालय के आह्वान पर शिक्षण कर स्थगित कर बैठक की. बैठक में अध्यापकों ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के मांगों पर आए दिन निरंकुशता एवं असंवैधानिक तरीकों से पुलिस बल का प्रयोग कर दबाने जाने के प्रयास पर आक्रोश जताया

छितौनी रेलवे क्रॉसिंग पर गुमटी के ताले चटका सामान पार किया

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी रेलवे क्रॉसिंग स्थित पान की गुमटी का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने नौ सौ नगदी समेत हजारो रुपये के समान पर हाथ साफ़ किया

दिन फिरने का बाट जोह रहा बिल्थरारोड स्टेशन

आय के मामले में अव्वल स्थान रखने वाले बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा न होने कारण यात्रियों को दुश्वरियों का समान करना पड़ रहा है. इन असुविधाओं को लेकर भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त ने गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजा.

मनोज सिन्हा व ओमप्रकाश के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा

गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर जनपद के जमानियां पाण्‍डेय तिराहे के गड्ढे में नुक्‍कड़ सभा कर केन्‍द्र व प्रदेश सरकार को ढपोरशंख की संज्ञा दिया. पाण्‍डेय तिराहा पर एनएच 24 पर ढाई फिट गहरा एवं 18 मीटर चौड़ा गड्ढा है, जहां से भदौरा की सड़क शुरू होती है.

गंभीर रूप से झुलसे कपड़ा व्यापारी ने दम तोड़ा

उभावं थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द (बहोरवा) ग्राम में बुधवार को शाम को गृह कलह से ऊबकर युवक ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा लिया था. गंभीर रूप से झुलसे युवकों सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

मुख्यमंत्री को पहनाया ताज, बताया विधायक का ‘राज’

गाजीपुर जिले के सपा के वरिष्‍ठ नेता रामाधार यादव ने गुरुवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर अखिलेश यादव को मुकुट पहनाकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के लिए सम्‍मानित किया और क्षेत्र के समस्‍याओं से भी उन्हें अवगत कराया.

दोकटी पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया

दोकटी पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसते हुए को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. बुधवार को देर रात दोकटी पुलिस ने एक बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो वे भारी मात्रा में शराब की पेटी बीएसटी बंधा हृदयपुर के पास फेंक कर कोहरे का लाभ उठाकर भाग गए. उन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि वह शीघ्र ही पूरे प्रकरण का खुलासा करेंगी.

शिक्षकों पर लाठीचार्ज की बिल्थरारोड में भी भर्त्सना

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज के चलते शिक्षक रामअशीष सिंह की मौत को लेकर शिक्षकों में उबाल है. शिक्षकों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत बताया.

जब बैंक में ही धरने पर बैठ गए भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह 

भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवा रानीगंज पर गुरुवार को सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े लोग उस समय भड़क उठे जब शाखा प्रबंधक ने लोगों से ठीक 10:00 बजे कहा कि धन नहीं है. इसलिए आज निकासी नहीं होगी. बैंक का गेट बंद रहा. शाखा प्रबंधक ने जुटे लोगों से खिड़की से यह बात कही थी.

यूपी बोर्ड की परीक्षा तिथियों पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

यूपी बोर्ड द्वारा जारी की गई बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है. गौरतलब है कि 2017 में यूपी विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में अब फेरबदल किया जा सकता है.

संसद में छलका शेरपुर के लिए भरत सिंह का दर्द

भाजपा के बलिया सांसद भरत सिंह ने गुरुवार को लोकसभा की कार्रवाई के दौरान प्रश्नकाल के पहर में गाजीपुर जनपद के कटान प्रभावित गांव शेरपुर-सेमरा का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया. उन्होंने कटान के परिप्रेक्ष्य में शेरपुर-सेमरा गांव के लोगों के दर्द को सदन में उठाते हुए कहा कि शेरपुर एक ऐतिहासिक गांव है.

रसड़ा विधायक ने सौंपे 50-50 हजार के चेक

कोटवारी गांव से गयी बारातियों की सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने पच्चास-पच्चास हजार रुपयों के चेक सौंप कर परिजनों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया.

चौथे दिन मनोज सिंह ने जाना टेगरही, करमानपुर, तालीपुर, मधुबनी, कोटवा का हाल

सपा नेता मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे जन संवाद पदयात्रा के चौथे दिन बलिहार, नवकागांव, पांडेपुर, मिश्र गिरी के मठिया, टेगरही, करमानपुर, तालीपुर, मधुबनी, कोटवा आदि ग्राम पंचायतों में चौपाल लगी.

पुलिस लाठीचार्ज में शिक्षक का निधन, संगठनों ने जताया विरोध

लखनऊ में शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन के बहाली की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में कुशीनगर के शिक्षक की मौत का मामला गरमाने लगा है. शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने सरकार को चेतावनी देते हुए संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए अलग अलग बैठक करने का निर्णय लिया है.

लापता बच्ची संग मिला युवक पुलिस के हवाले, अपहरण की तहरीर

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में बृहस्पतिवार के सुबह सात बजे के क़रीब अपने मामा के घर आयी दरवाजे पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची अचानक ग़ायब हो गयी. काफ़ी खोजबीन के चार घण्टे बाद एक युवक के साथ बच्ची मिली. घर वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. बच्ची के पिता दीपक द्वारा उसके अपहरण की तहरीर थाने मे दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

नवनियुक्त जेल विजिटर का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रजनीश यादव को प्रदेश सरकार द्वारा कारागार बलिया का जेल विजिटर नामित किए जाने के बाद पहली बार गृह जनपद आने पर सपा के जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया.

बसपा राज में ही लोग चैन की नींद सोते हैं – गौतम

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 61वां परिनिर्वाण दिवस पर विशाल समारोह का आयोजन सहतवार स्थित बड़े पोखरे पर किया गया. जिसके मुख्य अतिथि बसपा आजमगढ़ मण्डल के कोआर्डिनेटर रामचन्द्र गौतम थे. सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर के तैलचित्र पर फूल मालाओ की श्रद्धासुमन अर्पित कर मुख्य अतिथि को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया.

कुड़ियापुर गांव से चार दिन से लापता है किशोर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया पुर गांव निवासी चार दिन पूर्व कोचिंग पढ़ने गए रास्ते में रहस्यमय ढ़ंग से लापता 15 वर्षीय किशोर की काफी तलाश के बाद भी अब तक पता नहीं चल पाया है.

रॉड से प्रहार कर ली चायवाले की जान, बिरनो में एनएच 29 जाम

बिरनो थाने से मात्र कुछ दूरी पर अज्ञात हत्यारों ने बुधवार की रात 50 वर्षीय चाय विक्रेता मंगला प्रसाद गोंड की हत्या करके उसके शव को आलू के खेत में फेंक दिया. गुरुवार को तड़के सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की नजर मंगला के शव पर पड़ी. मंगला का शव देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आनन फानन में बिरनो के पास एनएच 29 पर रास्ता जाम कर दिया.