बेल्थराबाजार में 60 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत रविवार को नेहरू युवा केन्द्र बलिया द्वारा स्वामी विवेकानन्द महिला युवा मंडल बेल्थराबाजार के तत्वावधान में 60 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण बेल्थराबाजार में आयोजित किया गया.

सुरों की महफिल में सपाई दिग्गज टटोलेंगे द्वाबा का ‘दिल’

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा एक सप्ताह तक चलाए गए जनसंवाद पदयात्रा का समापन 12 दिसंबर सोमवार को इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान में होगा. इस उद्देश्य से द्बावा का सबसे बड़ा मैदान आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. इस मैदान कि क्षमता लगभग एक लाख लोगों की है.

प्रदेश के विकास में अखिलेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी – रिजवी

पुरुषोत्तमपट्टी चट्टी पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी, जिसके मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी रहे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इलाके का सपना था कि खरीद-दरौली पर पक्का पुल बन जाए, मेरा सपना था, जिसको पूरा सपा के सरकार ने किया.

बेरुवारबारी पुलिस चौकी के सामने दुकान में चोरी

बेरुवारबारी पुलिस चौकी के ठीक सामने बब्लू गुप्ता की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने ऊपर से टीन शेड हटा कर दुकान से 8000 नगद सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति बैरिया में बंदरों का आतंक

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति बैरिया के प्राचार्य अरविंद शास्त्री के अनुसार इन दिनों बंदरों के आतंक से महाविद्यालय में पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

बैरिया के लोगों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे मनोज सिंह

सपा जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पदयात्रा शनिवार को दयाछपरा, रामगढ़, दीघार, मूडाडीह, सोनवानी, हल्दी व बेलहरी पहुंची.

आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर बने जवहीं के प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी

पिछले कुछ महीने से बिना निदेशक के चल रहे आईआईटी रुड़की को नया निदेशक मिल गया है. आईआईटी कानपुर से बीटेक (1986), एमटेक (1988), पीएचडी (1995) की पढ़ाई पूरी करने वाले प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी आईआईटी रुड़की के निदेशक नियुक्त किए गए हैं. उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है. यह जानकारी आईआईटी रुड़की के कार्यकारी निदेशक पीके घोष ने दी.

रसड़ा में हांफते नजर आए अतिक्रमणकारी

रसड़ा नगरपालिका में शनिवार को एक बार फिर अतिक्रमण उन्मूलन के लिए डण्डा चला. अतिक्रमणकारी दिन भर हांफते नजर आए. नपा एवं पुलिस की संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान में अतिक्रमण के जद में आए समानों को अपने कब्जे में ले लिया.

सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में विषमता का ही बोलबाला – रामभवन

गांधी पार्क में शनिवार को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवास के अवसर पर श्रदांजलि सभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने वर्तमान चुनौती हमारा कर्तव्य संघर्ष पर चिंतन कर बाबा साहब के सपनों का भारत समता मूलक समाज बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया.

घने कोहरे के चलते 32 ट्रेनें कल से 10 फरवरी तक नहीं चलेंगी

घने कोहरे एवं खराब मौसम से परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा निम्न 32 सवारी गाड़ियों का संचलन 11 दिसम्बर 2016 से 10 फरवरी 2017 तक निरस्त किया जायेगा.

शहीद रमाशंकर यादव की बेटी की शादी को एमपी सीएम ने यादगार बना दिया

31 अक्टूबर को भोपाल जेल ब्रेक कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मी रमाशंकर यादव की बेटी सोनिया यादव की शादी शुक्रवार को हुई. पिता के शहीदी के दो दिन बाद होने वाली शादी हादसे के बाद की परिस्तिथियों की वजह से टाल दी गई थी, लेकिन जब शादी हुई तो इस तरह से हुई कि पूरे भोपाल के लिए यादगार बन गई.

छह माह बाद भी वेतन नहीं मिला, धरने पर बैठे लेखपाल

छह माह बाद भी वेतन भुगतान न होने पर लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया. धरने को संबोधित करते हुए लेखपालों ने चेताया कि वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

डॉ. अनुतोष कुमार सिंह को एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजिस्ट की डिग्री

मैनपुरी के वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह के तीसरे सुपुत्र डॉ. अनुतोष कुमार सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में आयोजित भव्य दीक्षान्त समारोह में न्यूरोलॉजिस्ट की डिग्री प्रदान की गयी. इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे.

देवपुर, झरकटहा, नवकागांव होते हुए टोला शिवन राय पहुंची मनोज सिंह की पदयात्रा

सपा के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधान सभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पदयात्रा के क्रम में शुक्रवार को टोला शिवन राय में एक सभा हुई. जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा पूरी की गयी महत्वपूर्ण जनोपयोगी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई. साथ अखिलेश यादव फिर से… का आह्वान किया गया.

रसड़ा में आक्रोशित ग्राहक बैंक गेट पर ताला लटका चल दिए

नोट बंदी के एक माह बाद भी लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही. बैंको में दिन भर लाइन में खड़े रहने के बावजूद देर शाम निराश होकर लोग खाली हाथ घर वापस लौटने को विवश हैं.

भुड़कुड़ा के जांबाज थाना प्रभारी बिंद कुमार को राष्ट्रपति पुरस्कार

भुड़कुड़ा के जांबाज थाना प्रभारी बिंद कुमार को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया है. यह पुरस्कार लखनऊ में शुक्रवार से शुरू हुए आईपीएस वीक में राज्यपाल राम नाइक के द्वारा उन्हें दिया गया. यह गाजीपुर पुलिस के लिए गौरव की बात है.

जनुवान गांव की बस्ती में मनबढ़ों ने लगाई आग, विरोध में चक्का जाम

खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान गांव की बस्ती में गांव के ही मनबढ़ों ने गुरुवार को देर रात आग लगा दी. इसमें एक व्यक्ति, एक गाय सहित कई मवेशी झुलस गए.

आदिवासी अधिकार सम्मेलन 11 दिसम्बर को लखनऊ में

विधान सभा मार्ग, लखनऊ स्थित अम्बेडकर महासभा के हाल में 11 दिसम्बर रविवार को समय 11 बजे से एक दिवसीय आदिवासी अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

चार करोड़ धन राशि से होने वाले कार्यों की स्वीकृति

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के साथ बैठक कर 14वें वित्त के तहत मिली धन राशि के सापेक्ष हुए कार्यों की समीक्षा की. साथ ही सभी नपा व नपं में करीब चार करोड़ धन राशि से होने वाले कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की.